मनोरंजन

गदर 2 का फर्स्ट डे कलेक्शन क्या है?

वो घड़ी आ गई है, जिसका दर्शकों से लेकर इंडस्ट्री को बेसब्री से इंतजार था। सब जानने को बेकरार थे कि आखिर सनी देओल, अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा की ‘गदर 2’ बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कितने करोड़ कमा पाती है। तो जैसा कि सभी सोच रहे थे कि ‘गदर 2’ को धमाकेदार ओपनिंग मिलने वाली है, ठीक वैसा ही हुआ। बल्कि उससे भी बड़ा धमाका हुआ है। फिलहाल तो बॉक्स ऑफिस पर ‘गदर 2’ की सुनामी आई हुई है। सनी देओल की ‘गदर 2’ का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बेहतरीन था लेकिन वह शाहरुख खान की ‘पठान’ का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए हैं। चलिए बताते हैं ‘गदर 2’ ने फर्स्ट डे कितना कलेक्शन किया।

गदर 2 का फर्स्ट डे कलेक्शन क्या है?

What is the box office collection of Gadar 2:  साल 2001 में रिलीज हुई ‘गदर: एक प्रेम कथा’ का सीक्वल ‘गदर 2’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 40.10 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। ये आंकड़ा Sunny Deol की पिछली पुरानी फिल्मों की ओपनिंग से कहीं ज्यादा है। ‘गदर 2’ एक्टर की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बन चुकी है। उनके चालीस साल के लंबे करियर में ‘जीत’, ‘घातक’, ‘डर’, ‘बॉर्डर’ से लेकर ‘यमला पगला दीवाना’ जैसी फिल्में सुपरहिट साबित हुई हैं।

Gadar 2 की Advance Booking भी शानदार रही थी। देशभर से सनी देओल की फिल्‍म के 7,22,821 टिकटें धड़ाधड़ बिकी थीं। इस तरह रिलीज से पहले ही ओपनिंग डे पर अनिल शर्मा की डायरेक्टिड फिल्म ने 17.6 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी।

You may also like