मनोरंजन

Riteish Deshmukh की ‘राजा शिवाजी’ ने रचा इतिहास, पहले दिन ही तोड़े सारे रिकॉर्ड

Riteish Deshmukh
Image Source - Web

मराठी फिल्म इंडस्ट्री के लिए ये एक ऐतिहासिक पल साबित हुआ है, क्योंकि राजा शिवाजी ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड कायम कर दिए हैं। रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) और जेनेलिया देशमुख की इस पीरियड ड्रामा फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है, जिसका सीधा असर इसकी कमाई पर साफ देखा जा सकता है।

एडवांस बुकिंग में ही बना रिकॉर्ड

फिल्म ने रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग में शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया। रिपोर्ट्स के अनुसार, बिना ब्लॉक सीट के फिल्म ने लगभग 5.14 करोड़ रुपये की कमाई की। इसमें मराठी भाषा में 3.60 करोड़ नेट और करीब 4.25 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन शामिल है। इसी के साथ ये मराठी सिनेमा की अब तक की सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म बन गई है।

ओपनिंग डे पर ताबड़तोड़ कमाई

रिलीज के पहले ही दिन ‘राजा शिवाजी’ ने 11.35 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया। इसमें 8 करोड़ मराठी वर्जन से और 3.35 करोड़ हिंदी वर्जन से आए। इस रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन के साथ फिल्म मराठी सिनेमा की सबसे बड़ी ओपनर बन चुकी है।

‘सैराट’ और ‘टाइमपास 2’ जैसे रिकॉर्ड तोड़े

इस फिल्म ने मराठी सिनेमा की लोकप्रिय फिल्मों सैराट और टाइमपास 2 के ओपनिंग डे कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। ‘सैराट’ ने पहले दिन 3.60 करोड़ की कमाई की थी, जिसे ‘राजा शिवाजी’ ने काफी बड़े अंतर से पार कर लिया।

रितेश देशमुख ने तोड़े अपने ही रिकॉर्ड

फिल्म की सफलता के साथ रितेश देशमुख ने अपनी पिछली फिल्मों के रिकॉर्ड भी तोड़ दिए हैं। उनकी फिल्मों जैसे ‘वेद’, ‘नाच गा घुमा’, ‘हर हर महादेव’ और ‘धरमवीर’ के ओपनिंग कलेक्शन इस फिल्म के सामने फीके पड़ गए हैं।

‘मणिकर्णिका’ को भी छोड़ा पीछे

इतना ही नहीं, इस फिल्म ने मणिकर्णिका के ओपनिंग डे कलेक्शन को भी पार कर लिया है, जिसने पहले दिन 8.75 करोड़ की कमाई की थी।

दमदार स्टारकास्ट और ऐतिहासिक कहानी

फिल्म की कहानी महान योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित है, जिसमें उनके बचपन से लेकर युद्ध कौशल तक की यात्रा को दिखाया गया है। रितेश देशमुख ने शिवाजी महाराज का किरदार निभाया है, जबकि जेनेलिया देशमुख उनकी पत्नी के रोल में नजर आई हैं।

फिल्म में संजय दत्त अफजल खान की भूमिका में दिखाई देते हैं। इसके अलावा भाग्यश्री, विद्या बालन, अभिषेक बच्चन और फरदीन खान जैसे कलाकार भी फिल्म का हिस्सा हैं।

सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा

फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर भी जबरदस्त चर्चा देखने को मिली। खासकर सलमान खान के कैमियो ने दर्शकों का ध्यान खींचा और फिल्म की लोकप्रियता को और बढ़ा दिया।

कुल मिलाकर ‘राजा शिवाजी’ ने मराठी सिनेमा में नई ऊंचाइयों को छूते हुए ये साबित कर दिया है कि मजबूत कहानी, दमदार अभिनय और भव्य प्रस्तुति के साथ क्षेत्रीय सिनेमा भी राष्ट्रीय स्तर पर बड़े रिकॉर्ड बना सकता है।

ये भी पढ़ें: मुंबई में जनता की जीत: रोकी गई Sanjay Gandhi National Park की फीस बढ़ोतरी

You may also like