मनोरंजन

58 साल के दलेर मेहंदी करेंगे एक्टिंग डेब्यू, इस फिल्म से बॉलीवुड में होगी नई शुरुआत

दलेर मेहंदी
Image Source - Web

जाने माने पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी 58 साल की उम्र में अपने करियर की नई शुरुआत करने जा रहे हैं। भांगड़ा और पॉप म्यूजिक की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुके दलेर मेहंदी अब बड़े पर्दे पर अभिनय की दुनिया में कदम रख रहे हैं। वो मल्टीस्टारर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ के जरिए एक्टिंग डेब्यू करने जा रहे हैं।

अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, जैकी श्रॉफ, अरशद वारसी, जॉनी लीवर और कई बड़े सितारों से सजी इस फिल्म में दलेर मेहंदी की मौजूदगी चर्चा का विषय बनी हुई है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या 58 साल की उम्र में शुरू हुई उनकी दूसरी पारी दर्शकों को पसंद आएगी या फिर वो स्टार्स की भीड़ में कहीं खो जाएंगे।

संगीत की दुनिया में कई सुपरहिट गाने देने वाले दलेर मेहंदी अब अभिनय के मैदान में अपनी किस्मत आजमाने को तैयार हैं। उनकी ये नई शुरुआत बॉलीवुड में उनके करियर का एक नया अध्याय साबित हो सकती है।

You may also like