महाराष्ट्र

Ketan Agarwal हत्याकांड में तीसरी गिरफ्तारी, चेतन का करीबी दोस्त रितेश हांगे गिरफ्तार

Ketan Agarwal

पुणे: कारोबारी केतन अग्रवाल (Ketan Agarwal) हत्याकांड में पुलिस ने तीसरे आरोपी के तौर पर रितेश हांगे को गिरफ्तार किया है। रितेश को मुख्य आरोपी चेतन चौधरी का करीबी दोस्त बताया जा रहा है। कोर्ट ने उसे 12 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

पुलिस के मुताबिक, केतन अग्रवाल की हत्या की साजिश में शुरुआत में कॉन्ट्रैक्ट किलिंग की योजना पर चर्चा हुई थी। हालांकि, बाद में आरोपियों ने कथित तौर पर खुद ही हत्या को अंजाम देने का फैसला किया।

इस मामले में पुलिस ने पहले चेतन चौधरी और सिया गोयल को गिरफ्तार किया था। अब रितेश हांगे की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ये पता लगाने में जुटी है कि हत्या की साजिश में उसकी क्या भूमिका थी और वारदात से पहले व बाद में उसका आरोपियों के साथ किस तरह संपर्क था।

पुलिस फिलहाल रितेश से पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच जारी है।

You may also like