नवी मुंबई: महाराष्ट्र के नवी मुंबई स्थित नेरुल रेलवे स्टेशन के पास एक लड़की की मर्डर का मामला सामने आया है। 21 वर्षीय सादिया जाहिर शेख पर चाकू से हमला किए जाने के बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने उसके एक्स बॉयफ्रेंड दानिश मोहम्मद अंसारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों करीब चार साल से रोमांटिक रिलेशनशिप में थे, लेकिन पिछले कुछ समय से उनके रिश्ते में टेंशन चल रहा था।
स्टेशन के बाहर युवती पर किया हमला
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, घटना 20 अक्टूबर 2026 की सुबह की है। सादिया एयरपोर्ट पर ग्राउंड स्टाफ के तौर पर काम करती थी। वो काम पर जाने के लिए नेरुल स्टेशन पहुंची थी। इसी दौरान स्टेशन के पूर्वी प्रवेश द्वार के पास बस स्टॉप पर आरोपी ने उसे रोक लिया।
आरोप है कि दोनों के बीच बातचीत के दौरान विवाद हुआ, जिसके बाद दानिश ने सादिया पर चाकू से कई वार किए। हमले में गंभीर रूप से घायल सादिया को अस्पताल पहुंचाया गया। उसे आईसीयू में एडमिट कर इलाज किया जा रहा था, लेकिन 21 अक्टूबर को उसकी डेथ हो गई।
रिश्ते में शक और विवाद की बात आई सामने
पुलिस जांच से जुड़ी रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी को सादिया के किसी अन्य युवक के साथ अफेयर होने का शक था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। आरोप है कि इससे पहले भी सादिया के साथ मारपीट की घटनाएं हुई थीं और इस संबंध में पुलिस में शिकायतें दर्ज कराई गई थीं।
बताया जा रहा है कि रिश्ते में लगातार बढ़ते तनाव के कारण सादिया आरोपी से दूरी बनाना चाहती थी। हालांकि, घटना के पीछे की पूरी वजह और दोनों के बीच हुए विवादों की परिस्थितियों की जांच पुलिस कर रही है।
प्रेमिका के लिए नाम बदलने का भी दावा
इस मामले की कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि दानिश ने सादिया से रिश्ते के दौरान अपना नाम अनिल से बदलकर दानिश रख लिया था। हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि स्पष्ट नहीं है। पुलिस जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर ही इस संबंध में स्थिति साफ हो सकेगी।
आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच जारी
घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शुरुआती कार्रवाई में हत्या के प्रयास से संबंधित मामला दर्ज किए जाने की जानकारी सामने आई थी। सादिया की मौत के बाद मामले में हत्या की धारा जोड़ने की कार्रवाई की गई।
पुलिस अब घटना से जुड़े एविडे, पुराने विवादों और शिकायतों की जांच कर रही है। इस घटना ने एक बार फिर रिश्तों में शक और हिंसा के गंभीर परिणामों को सामने ला दिया है। मामले में आरोपी के खिलाफ लगाए गए आरोपों की पुष्टि न्यायिक प्रक्रिया के तहत होगी।
ये भी पढ़ें: Tiger Shroff firing case: कोर्ट में रोने लगी आरोपी राधा, चारों आरोपियों की बढ़ी पुलिस कस्टडी























