देश-विदेश

Breaking: ताइवान में टाइफून चांपी का कहर, 1 की मौत और 94 घायल; 1,000 उड़ानें रद्द

ताइवान

Breaking: ताइवान में टाइफून चांपी (Typhoon Champi) ने भारी तबाही मचाई है। तूफान के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 94 लोग घायल हुए हैं। तेज हवाओं और खराब मौसम के चलते जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

रिपोर्ट के मुताबिक, तूफान के कारण 77 हजार से अधिक घरों की बिजली आपूर्ति बाधित हुई। दोपहर 2 बजे तक 19,029 घरों में बिजली बहाल नहीं हो सकी थी। खराब मौसम के कारण करीब 1,000 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं, जबकि 1,286 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।

ताइवान के ताइतुंग तट पर समुद्र की लहरें 8 मीटर तक ऊंची उठीं, जिससे तटीय इलाकों में खतरा बढ़ गया। प्रशासन राहत और सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए हुए है।

 

You may also like