महाराष्ट्र के मुंबई में अंधेरी ईस्ट इलाके चकाला की रामबाग रेजिडेंशियल सोसाइटी में रात करीब 2 बजे लैंडस्लाइड हुआ। बगल की पहाड़ी से मलबा सोसायटी की पहली मंजिल पर बने चार-पांच फ्लैटों में गिर गया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन पांच से छह मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। मौके पर चार फायर इंजन और पुलिस मौजूद हैं। फिलहाल नुकसान की कोई खबर नहीं है।
मुंबई के अंधेरी ईस्ट इलाके में रेजिडेंशियल सोसाइटी के पास लैंडस्लाइड, फायर टेंडर मौके पर मौजूद
