मुंबई

मुंबई में दिल दहला देने वाली घटना: बाप ने रोते हुए बीमार बच्चे की कर दी हत्या, वजह जानकर कांप जाएंगे

मुंबई
Image Source - Web

मुंबई के मानखुर्द इलाके से दिल दहला देनेवाली एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसे सुनकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए हैं। एक बेरहम पिता ने अपने ही डेढ़ साल के बीमार बेटे की सिर्फ इसलिए हत्या कर दी, क्योंकि वो रो रहा था।

37 साल का इमरान अंसारी अपनी पत्नी सकीना और बेटे अफान के साथ मानखुर्द में रहता था। उनका छोटा बेटा जन्म से ही किडनी की बीमारी से पीड़ित था। अस्पताल और इलाज के भारी खर्चों से दोनों पति-पत्नी बहुत परेशान थे।

मासूम की दर्दनाक मौत: शनिवार को अफान की तबियत फिर बिगड़ गई। बच्चा दर्द से तड़प रहा था और कराह रहा था। उस समय घर में सिर्फ इमरान और बच्चा था। पत्नी सकीना के मुताबिक, जब वो वापस आई तो अफान बहुत देर से सो रहा था। उसे उठाने की कोशिश की गई, तो वो बेसुध था।

हस्पताल ने किया खुलासा: अफान को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अफान के सिर के पिछले हिस्से पर चोट के गहरे निशान देखकर अस्पताल ने पुलिस को सूचित किया।

पिता ने कबूला जुर्म: पुलिस की पूछताछ में इमरान टूट गया और उसने सनसनीखेज बात कुबूल की। उसने बताया कि बच्चे के लगातार रोने से चिढ़कर उसने उसकी जान ले ली।

जिस अफान के इलाज के लिए माता-पिता दिन-रात मेहननत कर रहे थे, उसी बच्चे को मौत के घाट उतार दिया गया। इस घटना से ये साफ हो जाता है कि इंसान गुस्से में अंधा होकर कुछ भी कर सकता है, चाहे अपना ही खून क्यों ना हो।

खर्चों से तंग आ गया था: इमरान ने पुलिस को बताया कि अफान के इलाज पर हो रहे भारी खर्च से वो बेहद तंग आ चुका था। यही वजह थी कि उसने इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया।

आरोपी गिरफ्तार: मुंबई की मानखुर्द पुलिस ने इमरान के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें: सलमान खान के घर पर गोली चलाने वालों का खेल खत्म! पुलिस ने किया ऐसा चेकमेट, हिल गया पूरा अंडरवर्ल्ड

 

You may also like