देश-विदेश

अहमदाबाद हादसे के बाद अब सूरत फ्लाइट में आई खराबी, यात्रियों को उतारा गया विमान से

अहमदाबाद
Image Source - Web

अहमदाबाद फ्लाइट हादसे की घटना के बाद अब एक और हवाई यात्रा में तकनीकी खराबी की खबर सामने आई है। बैंगकॉक से सूरत आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में तकनीकी समस्या के कारण उड़ान में देरी हो गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, ये फ्लाइट सुबह 4:45 बजे सूरत के लिए उड़ान भरने वाली थी, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण अब इसे रात 8:50 बजे रवाना किया जाएगा। इस खराबी के चलते सभी यात्रियों को फ्लाइट से उतार लिया गया है।

तकनीकी समस्या के कारण यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। एयर इंडिया की ओर से अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। यात्रियों को एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ रहा है, और वे इस देरी से नाराज हैं।

गौरतलब है कि हाल ही में अहमदाबाद में हुए फ्लाइट हादसे के बाद इस तरह की घटनाएं यात्रियों के बीच चिंता का विषय बन रही हैं। एयर इंडिया और संबंधित अधिकारियों से इस मामले में जल्द स्पष्टीकरण और समाधान की उम्मीद की जा रही है।

ये भी पढ़ें: Shani Shingnapur Temple Controversy: ट्रस्ट ने 167 कर्मचारियों को निकाला नौकरी से, जिनमें 144 हैं मुस्लिम समुदाय के

You may also like