मुंबई

मानसून के लिए BMC का कमाल का प्लान – 1,000 ‘आपदा मित्र’ करेंगे मदद!

BMC
Image Source - Web

मुंबई में जब भी मानसून आता है, मुसीबतों का खतरा बढ़ जाता है। इस बार BMC ने पहले से ही कमर कस ली है! इस साल 1,000 लोगों की खास टोली शहर के उन इलाकों में जाएगी जहां भारी बारिश से लैंडस्लाइड जैसी घटनाओं का डर रहता है। इन्हें ‘आपदा मित्र’ का नाम दिया गया है।

‘आपदा मित्र’ असल में आम लोग हैं जिन्हें BMC ने ट्रेनिंग दी है। पिछले साल भी इन्होंने मानसून के दौरान बहुत मदद की थी। खतरनाक जगहों पर रहने वाले लोगों को समझाना और वहां से हटाना बहुत मुश्किल होता है। इसीलिए BMC ने ये तरीका अपनाया है।

आपदा मित्र क्या-क्या करेंगे? ये लोग खतरनाक इलाकों के लोगों को सिखाएंगे कि किसी आपदा में शुरुआती समय में क्या किया जाए। प्राथमिक उपचार, बचाव कार्य, और ज़रूरत पड़ने पर लोगों को सुरक्षित जगह ले जाने जैसी बातें ये सिखाएंगे। इनका एक दिन का रिफ्रेशर कोर्स भी रखा जाएगा।

BMC ही नहीं, NDRF, सेना और नौसेना के जवान भी इन इलाकों का दौरा करेंगे। इससे किसी हादसे के दौरान बचाव कार्य में आसानी होगी। इस तरह की तैयारी से जान-माल के नुकसान को कम किया जा सकता है।

पिछले साल BMC ने शहर के 249 जगहों को चिन्हित किया था जहां लैंडस्लाइड का खतरा था। इस साल 74 जगहें ऐसी हैं जिनको लेकर BMC सबसे ज्यादा चिंतित है।

ये भी पढ़ें: कोर्ट का बड़ा फैसला – बेवफाई नहीं छीन सकती मां से बच्चे का हक!

You may also like