मुंबई के मटुंगा में एक 25 साल के लड़के ने खुदकुशी कर ली। पुलिस का कहना है कि उस पर काम का बहुत दबाव था। ये लड़का, जिसका नाम सौरभ कुमार लड्डा था, IIT से केमिकल इंजीनियरिंग में और IIM से MBA में टॉपर था। कुछ समय पहले तक वो एक मल्टीनेशनल कंपनी में इंटर्न था, और पिछले एक साल से उसी कंपनी में अहमदाबाद के एक प्रोजेक्ट पर काम कर रहा था।
कितनी दुख की बात है! जिस उम्र में ज़िंदगी के मज़े लेने चाहिए, उस उम्र में ये होनहार लड़का इतना परेशान हो गया कि जान ही दे दी! 23 फरवरी की रात वो अहमदाबाद से वापस आया, और करीब साढ़े ग्यारह बजे अपने फ्लैट की बालकनी से कूद गया। ये फ्लैट वो दूसरे लड़कों के साथ शेयर करता था। बिल्डिंग के चौकीदार ने उसकी लाश देखी और दोस्तों को खबर की। हॉस्पिटल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत बताया।
पुलिस की जाँच में पता चला है कि सौरभ ने अपनी गर्लफ्रेंड से वर्क प्रेशर के बारे में बात की थी। कुछ मैसेजेस भी मिले हैं जिसमें वो अपने काम के तनाव के बारे में लिख रहा है। उसके फ्लैटमेट्स और माता-पिता से भी पुलिस ने बात की है। अब सौरभ के साथ काम करने वाले सीनियर्स और कलीग्स से भी पूछताछ की जाएगी ताकि ये पता चल सके कि उस पर किस तरह का दबाव था।
पुलिस के मुताबिक, इस केस में एक्सीडेंटल डेथ का FIR दर्ज किया गया है। आजकल पढ़े-लिखे लड़के-लड़कियों पर पढ़ाई-लिखाई और फिर नौकरी का इतना बोझ होता है कि वो डिप्रेशन में चले जाते हैं। माँ-बाप को भी बच्चों से बातचीत करते रहना चाहिए ताकि वो किसी भी परेशानी को शेयर कर सकें।