हाल ही में न्यूयॉर्क से फ्लोरिडा के फोर्ट लॉडरडेल जाने वाली जेटब्लू फ्लाइट (Jetblue Flight) के लैंडिंग गियर (Landing Gear) डिब्बे में दो लोगों की लाशें मिलीं। इस घटना ने हवाई यात्राओं में सुरक्षा और लैंडिंग गियर से जुड़े जोखिमों को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। यs घटना इसलिए भी चौंकाने वाली है क्योंकि लैंडिंग गियर डिब्बा बेहद खतरनाक होता है। तो आइए जानते हैं, कि ये डिब्बा कैसे काम करता है और इसमें छिपने के क्या जोखिम होते हैं।
क्या है लैंडिंग गियर (Landing Gear)?
लैंडिंग गियर हवाई जहाज का वो हिस्सा होता है जो विमान के उड़ान भरते समय पहियों को अंदर खींचता है और लैंडिंग के समय उन्हें वापस बाहर निकालता है। ये विमान के पंखों के नीचे और सामने की ओर स्थित होता है। ये डिब्बा उन लोगों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है जो बिना टिकट यात्रा करने के लिए इसमें छिपते हैं।
लैंडिंग गियर के डिब्बे में कोई भी यात्री ऑक्सीजन की कमी, दबाव में तेज बदलाव और बेहद कम तापमान जैसी समस्याओं का सामना करता है। ऊंचाई पर तापमान -60 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। ऐसे में ठंड और ऑक्सीजन की कमी से हाइपोथर्मिया (Hypothermia) का खतरा रहता है।
कैसे होती हैं मौतें?
इस मामले में पैरामेडिक्स ने घटनास्थल पर ही दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। लैंडिंग गियर में छिपने की कोशिश करने वालों में से कई दबाव और ठंड से बच नहीं पाते। कुछ यात्रियों की मौत गिरने से भी हो जाती है। उदाहरण के लिए, 2023 में शिकागो से हवाई जाने वाली फ्लाइट में एक व्यक्ति की लाश लैंडिंग गियर में मिली थी।
खतरों की लंबी सूची
जो यात्री लैंडिंग गियर में छिपते हैं, उन्हें कई गंभीर खतरों का सामना करना पड़ता है।
कुचले जाने का खतरा: लैंडिंग गियर डिब्बा उड़ान के दौरान बंद हो जाता है, जिससे अंदर छिपे व्यक्ति के कुचले जाने की संभावना होती है।
ऑक्सीजन की कमी: अधिक ऊंचाई पर ऑक्सीजन का स्तर कम हो जाता है, जिससे दम घुट सकता है।
हाइपोथर्मिया: अत्यधिक ठंड शरीर का तापमान खतरनाक स्तर तक गिरा देती है।
दबाव में बदलाव: तेजी से बदलते दबाव के कारण व्यक्ति बेहोश हो सकता है या उसकी जान भी जा सकती है।
कैसे पहुंचते हैं लोग लैंडिंग गियर तक?
अवैध यात्री आमतौर पर हवाई अड्डों की सुरक्षा को चकमा देकर रनवे पर खड़े विमानों तक पहुंचते हैं। विमान में छिपने का ये तरीका न केवल जानलेवा है बल्कि सुरक्षा की भारी चूक को भी उजागर करता है।
ये भी पढ़ें: क्यों मनाया जाता है प्रवासी भारतीय दिवस? जानें क्या है महात्मा गांधी से कनेक्शन