मनोरंजन

Deepika Padukone: प्रेग्नेंट हैं दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह ने बता दी डिलीवरी डेट

Deepika Padukone
Image Source - Instagram

Deepika Padukone: बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रे दीपिका पादुकोण को लेकर पिछले काफी समय से खबरों का बाजार गर्म था कि वो प्रेग्नेंट हैं, लेकिन ना तो कभी दीपिका ने और ना ही कभी रणवीर सिंह से इस खबर पर कुछ रिएक्ट किया था। लेकिन अब खुद इस कपल ने खबर पर मुहर लगा दी है।

Deepika Padukone

Image Source – Instagram

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणबीर सिंह ने अपने सोशल मीडिया पर आधिकारिक तौर पर अपने आने वाले बच्चे को लेकर फैंस को जानकारी दी है। इंस्टाग्राम पर दीपवीर ने एक पोस्ट शेयर कर ये खुशखबरी दी है।

Deepika Padukone

Image Source – Instagram

अपने इस पोस्ट के जरिए दीपिका और रणवीर ने बताया है कि सितंबर 2024 को उनके घर बच्चे की किलकारी गूंजने वाली है। यानी कि इसी साल सितंबर के महीने में दीपिका की डिलीवरी होगी।

बॉलीवुड के इस पावर कपल के पैरेंट्स बनने की खबर ने उनके चाहनेवालों को खुशी दी है। ऐसे में हर ओर से उनके लिए बधाइयों का सिलसिला जारी है। बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर उनके सभी चाहने वाले उन्हें बधाई दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Emraan Hashmi: पूरी तरह से साफ-सुथरे व नेक इंसान का किरदार नहीं निभा सकता हूं, अभिनेता ने किया खुलासा

Deepika Padukone

Image Source – Instagram

2028 में हुई थी रणबीर और दीपिका की शादी

पिछले कई सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने एक-दूसरे से शादी की थी। इन्होंने इटली के लेक कोमो में डेस्टिनेशन वेडिंग किया था। आज के समय में भी दीपिका और रणवीर बॉलीवुड के पावर कपल की लिस्ट में शुमार हैं।

ये भी पढ़ें: Tera Kya Hoga Lovely: रोमांचक फर्स्ट लुक पोस्टर हुआ रिलीज, लीड रोल में करण कुंद्रा, रणदीप हुड्डा और इलियाना डिक्रूज 

 

You may also like