महाराष्ट्र

मॉडल से मुख्यमंत्री तक: जानिए देवेंद्र फडणवीस की अनोखी कहानी

देवेंद्र फडणवीस
Image Source - Web

महाराष्ट्र की राजनीति में एक अहम चेहरा, देवेंद्र फडणवीस, हमेशा चर्चा में रहते हैं। खासकर इन दिनों राज्य के मुख्यमंत्री पद को लेकर उनका नाम टॉप पर बना हुआ है। ऐसे में आज हम उनके पर्सनल लाइफ से जुड़ी कुछ ऐसी बातों के बारे में जानेंगे, जिसके बारे में जानने की इच्छा उनके हर चाहने वालों को होती है।

राजनीति में कब आए फडणवीस?
22 जुलाई 1970 को नागपुर में जन्मे फडणवीस ने छात्र जीवन से ही राजनीति की दुनिया में कदम रख दिया था। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से शुरू हुआ यs सफर उन्हें दो बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री की कुर्सी तक ले गया, और अब वे तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने की दौड़ में हैं।

फडणवीस का व्यक्तिगत जीवन
देवेंद्र फडणवीस का ताल्लुक नागपुर के एक मराठी ब्राह्मण परिवार से है। उनके पिता गंगाधर राव राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और जनसंघ से जुड़े थे और महाराष्ट्र विधान परिषद के सदस्य भी रहे थे। महज 22 साल की उम्र में, 1992 में, फडणवीस ने नागपुर नगर पालिका के पार्षद का चुनाव जीता। और फिर सिर्फ 27 साल की उम्र में वे नगर पालिका के मेयर बन गए, व 1999 में पहली बार विधायक का चुनाव जीतकर विधानसभा में कदम रख दिया।

मुख्यमंत्री के रूप में उपलब्धियां
2014 का चुनाव: फडणवीस के नेतृत्व में भाजपा ने 122 सीटें जीतकर शिवसेना के साथ सरकार बनाई। 44 साल की उम्र में वे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने, और शरद पवार के बाद राज्य के दूसरे सबसे युवा सीएम रहे।

  • 2019 का राजनीतिक ड्रामा: फडणवीस ने दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, लेकिन ये सरकार महज 80 घंटे में गिर गई। इसके बाद शिवसेना में बगावत के चलते एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री बने, और फडणवीस को डिप्टी सीएम का पद मिला।

व्यक्तिगत जीवन
फडणवीस की पत्नी, अमृता फडणवीस, एक बैंकिंग प्रोफेशनल और गायिका हैं। दोनों की मुलाकात 2005 में हुई थी, और उनकी एक बेटी भी है। फडणवीस का परिवार नागपुर में रहता है।

प्रारंभिक जीवन के रोचक किस्से

  • स्कूल छोड़ा इमरजेंसी के विरोध में: आपातकाल के दौरान अपने पिता की गिरफ्तारी का विरोध करने के लिए देवेंद्र ने इंदिरा गांधी के नाम वाले स्कूल से नाम कटवा लिया।
  • मॉडलिंग का शौक: 2006 में नागपुर के चौराहों पर लगे होर्डिंग्स में फडणवीस की मॉडलिंग तस्वीरें चर्चित रहीं। अटल बिहारी वाजपेयी ने उन्हें “मॉडल विधायक” कहकर पुकारा था।

क्यों खास हैं फडणवीस?
देवेंद्र फडणवीस न केवल राजनीति में बल्कि प्रशासन और लेखन में भी सक्रिय रहे हैं। उन्होंने बजट पर एक किताब भी लिखी है और जर्मनी से प्रोजेक्ट मैनेजमेंट की पढ़ाई की है।

देवेंद्र फडणवीस की कहानी कड़ी मेहनत, लगन, और अदम्य साहस की मिसाल है। उनकी राजनीतिक यात्रा से ये साफ है कि उन्होंने हर चुनौती का डटकर सामना किया है और महाराष्ट्र की राजनीति में अपनी एक अलग पहचान बनाई है।

ये भी पढ़ें: दिल्ली कूच की तैयारी में किसान: जानें क्या हैं उनकी मांगें और प्रदर्शन की योजना?

You may also like