मनोरंजन

‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ के एक्टर Michael Patrick का निधन, गंभीर बीमारी से जूझते हुए ली अंतिम विदाई

Michael Patrick
Image Source - Web

हॉलीवुड से एक दुखद खबर सामने आई है। जाने माने टीवी शो Game of Thrones में अपने किरदार से पहचान बनाने वाले एक्टर माइकल पैट्रिक (Michael Patrick) का 35 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि वे लंबे समय से एक गंभीर और असाध्य बीमारी से जूझ रहे थे।

किस बीमारी से पीड़ित थे एक्टर?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, माइकल पैट्रिक (Michael Patrick) को मोटर न्यूरॉन डिजीज नाम की बीमारी थी। ये एक ऐसी स्थिति है जिसमें धीरे-धीरे शरीर की मांसपेशियां कमजोर होने लगती हैं और व्यक्ति का सामान्य जीवन जीना बेहद कठिन हो जाता है। इस बीमारी का फिलहाल कोई स्थायी इलाज उपलब्ध नहीं है।

खुद लिया मौत का फैसला
एक्टर की पत्नी ने उनके निधन की जानकारी साझा करते हुए बताया कि माइकल ने अपनी हालत को देखते हुए खुद ही जीवन को अलविदा कहने का फैसला लिया। ये निर्णय उन्होंने बेहद कठिन परिस्थितियों में लिया, जब बीमारी ने उनके शरीर और जीवन की गुणवत्ता पर गहरा असर डाल दिया था। अंतिम समय में उन्होंने ट्रेकियोस्टॉमी कराने से साफ मना कर दिया था। उनकी पत्नी के अनुसार, उन्होंने बेहद शांति और सुकून के साथ इस दुनिया को अलविदा कहा।

माइकल पैट्रिक (Michael Patrick) ने अपने करियर में कई प्रोजेक्ट्स में काम किया, लेकिन Game of Thrones से उन्हें खास पहचान मिली। उनके एक्टिंग को दर्शकों ने काफी सराहा और वे अपनी प्रतिभा के लिए जाने जाते थे।

उनके निधन से मनोरंजन जगत में शोक की लहर है। फैंस और साथी कलाकार सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनके योगदान को याद कर रहे हैं।

ये घटना एक बार फिर इस बात की याद दिलाती है कि गंभीर बीमारियां न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक रूप से भी व्यक्ति को प्रभावित करती हैं। माइकल पैट्रिक का जाना उनके परिवार, दोस्तों और फैंस के लिए एक बड़ी क्षति है।

ये भी पढ़ें: जब समंदर में डूबने लगी थीं Lara Dutta, आखिरी पल में अक्षय कुमार ने बचाई जान

You may also like