देश-विदेश

कौन सा देश बना रहा है परमाणु बम, अमेरिका कैसे जान लेता है?

अमेरिका
Image Source - Web

दुनिया में ऐसी कोई गतिविधि नहीं है जो अमेरिका की नजर से बच सके। चाहे कोई देश परमाणु बम बना रहा हो या मिसाइल, अमेरिका इसे ट्रैक कर लेता है। ऐसे में सवाल ये उठता है कि कौन सा देश बना रहा है परमाणु बम (Which Country is Making Nuclear Bombs) अमेरिका को इसका पता कैसे चल जाता है? तो आइए समझते हैं इसे विस्तार से –

अमेरिका की खुफिया रणनीति
अमेरिका के पास एक मजबूत और आधुनिक खुफिया तंत्र है। इसमें उसकी खुफिया एजेंसी सीआईए (CIA) का बड़ा योगदान है। सीआईए दुनियाभर के देशों में अपने एजेंट्स भेजती है। ये एजेंट विभिन्न देशों की गतिविधियों पर नजर रखते हैं। कई बार ये एजेंट्स सरकारी तंत्र के भीतर भी काम करते हैं और वहां से महत्वपूर्ण जानकारियां इकट्ठा करते हैं। ये एजेंसी गुप्त ऑपरेशन्स और आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल कर सूचनाएं जुटाती है।

सैटेलाइट की मदद से नजर
अमेरिका सैटेलाइट्स की मदद से दुनिया के हर कोने पर नजर रखता है। अगर कोई देश मिसाइल लॉन्च करता है या परमाणु बम बनाता है, तो अमेरिका इसे सैटेलाइट के जरिए तुरंत जान लेता है। हाल ही में अमेरिका ने एक नई सैटेलाइट लॉन्च करने की योजना बनाई है। ये हाइपरसोनिक मिसाइल ट्रैकिंग स्पेसक्राफ्ट (Hypersonic Missile Tracking Spacecraft) है, जो दुनिया के किसी भी देश में दागी जाने वाली मिसाइलों पर नजर रखेगा।

पाकिस्तान पर नजर
हाल ही में अमेरिका ने बताया कि पाकिस्तान लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल विकसित कर रहा है। व्हाइट हाउस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, ये मिसाइलें न केवल दक्षिण एशिया बल्कि अमेरिका को भी निशाना बनाने में सक्षम है। इस खबर के बाद पाकिस्तान के इरादों पर सवाल उठने लगे हैं।

पोखरण का उदाहरण: जब भारत ने चकमा दिया
भारत ने 11 मई 1998 को पोखरण में परमाणु परीक्षण II किया था। उस समय अमेरिका समेत पूरी दुनिया की नजर भारत पर थी। लेकिन भारत ने इतनी गुप्त तरीके से ये परीक्षण किया कि अमेरिका को इसकी भनक भी नहीं लगी। ये उदाहरण बताता है कि अमेरिका हर समय सफल नहीं होता, लेकिन उसकी कोशिशें लगातार जारी रहती हैं।

अमेरिकी तकनीक का दम
अमेरिका सिर्फ खुफिया एजेंसी और सैटेलाइट्स तक ही सीमित नहीं है। उसके पास एडवांस्ड रेडार सिस्टम, साइबर मॉनिटरिंग टेक्नोलॉजी और स्पेस फोर्स जैसी सुविधाएं भी हैं। ये सभी मिलकर अमेरिका को दुनिया में कहीं भी होने वाली बड़ी गतिविधियों की जानकारी देने में सक्षम बनाते हैं।

क्या अन्य देश भी ऐसा करते हैं?
जी हां, सिर्फ अमेरिका ही नहीं, रूस, चीन, भारत और पाकिस्तान जैसे देश भी अपनी-अपनी खुफिया एजेंसियों के जरिए दुनियाभर में निगरानी रखते हैं। ये एक सामान्य प्रक्रिया है, क्योंकि हर देश अपनी सुरक्षा के लिए इस प्रकार की जानकारी जुटाने की कोशिश करता है।

कौन सा देश बना रहा है परमाणु बम (Which Country is Making Nuclear Bombs) और अमेरिका इसे कैसे पता लगाता है, ये समझना अब आसान हो गया है। आधुनिक तकनीक और खुफिया तंत्र ने अमेरिका को इस मामले में दुनिया का सबसे आगे रहने वाला देश बना दिया है। हालांकि, हर देश अपनी सुरक्षा के लिए सतर्क रहता है और निगरानी का ये खेल चलता रहता है।

ये भी पढ़ें: Birth of Jesus Christ: यीशु की मां कैसे कुंवारी ही हुईं गर्भवती, तब इसे मानते थे पाप, मिलती थी मौत की सजा

You may also like