Maharashtra ONTV News: उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को महाराष्ट्र शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने कहा कि फिलहाल नागपुर से गोवा तक पहुंचने के लिए 21 घंटे लगते हैं, मगर महाराष्ट्र शक्तिपीठ का निर्माण पूरा होने के बाद नागपुर से गोवा तक का सफर 11 घंटे में तय किया जा सकेगा।
इस महामार्ग परियोजना के लिए 9385 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहित करने की आवश्यकता होगी। इस भूमि अधिग्रहण पर 86 हजार 300 करोड़ रुपए खर्च का अनुमान है।
विदर्भ, मराठवाड़ा और पश्चिम महाराष्ट्र के 12 जिलों से 802 किमी लंबा महामार्ग गुजरेगा। इसमें वर्धा, यवतमाल, हिंगोली, नांदेड़, परभणी, बीड़, लातूर, धाराशिव, सोलापुर, सांगली, कोल्हापुर और सिंधुदुर्ग जिले का समावेश होगा।
ये भी पढ़ें: Mumbai ONTV News: छत्रपति शिवाजी महाराज के किले ‘विश्व धरोहर’ में होंगे शामिल होंगे
हिंदुहृदयसम्राट बालासाहेब ठाकरे महाराष्ट्र समृद्धि महामार्ग के तर्ज पर महाराष्ट्र शक्तिपीठ महामार्ग बनाया जाएगा। इससे इन जिलों के धार्मिक स्थलों के सर्वांगीण विकास और पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा मिल सकेगा। (Maharashtra ONTV News)
इस महामार्ग से राज्य के तीन शक्तिपीठ, दो ज्योतिर्लिंग, दत्तगुरु के पांच धार्मिक स्थल और पंढरपुर मंदिर को मिलाकर कुल 19 तीर्थक्षेत्र जुड़ सकेंगे। महाराष्ट्र के प्रमुख शक्तिपीठ माहूर, तुलजापुर और कोल्हापुर, औंढा नागनाथ व परली- वैजनाथ समेत अन्य धार्मिक स्थल भी जुड़ जाएगा।
ये भी पढ़ें: Mumbai Trans Harbour Atal Setu: टोल के माध्यम से प्रति दिन औसतन 61.50 लाख रुपये का राजस्व