रिपोर्टर – रामकुमार गुप्ता
Mumbai Crime News: पुलिस ने बचाई लड़के की जान।
लड़की के मामा सहित दो गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी।
मुंबई से सटे कल्याण में प्रेम प्रसंग के चलते एक नाबालिक युवक को अगवाकर बेरहमी से इतना पीटा गया, की उसकी जान जाते जाते बची। लगभग पाच घंटे तक नाबालिग लड़के की पिटाई की गयी।
नाबालिक लड़के का दोष इतना है कि उसने दुसरी जाती की लड़की के साथ प्रेम किया।
हालांकि लड़के और लड़की दोनों ही नाबालिक हैं। लेकिन इस बात से लड़की के मामा को इतना गुस्सा आया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर नाबालिक लड़की को अगवा कर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी।
ये भी पढ़ें: Mumbai ONTV News: ICICI बैंक की पूर्व सीईओ चंदा कोचर को बॉम्बे हाईकोर्ट से CFN बड़ी राहत, अंतरिम जमानत पर लगी मुहर
अपहरणकर्ता मामा और उसके साथी युवक की जान ले ही लेते। लेकिन समय पर पुलिस ने लड़के को बचाकर अस्पताल में भरती कराया।
लड़की के मामा नितेश जाधव और उसके साथी कपिल ढोले को कल्याण की खड़कपाड़ा पोलीस ने गिरफ्तार कर लिया। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
लेकिन नाबालिक लड़के के पिटाई के इस मामले से पूरे इलाके मे सनसनी फैल गई है।
ये भी पढ़ें: Maharashtra ONTV News: घरेलू कामगारों के लिए बड़ी राहत, पंजीयन और अशंदान शुल्क घटकर हुआ 1 रुपया