रिपोर्टर – रामकुमार गुप्ता
Mumbai Crime News: बिहार राज्य में निर्मम हत्या कर फरार आरोपी को नायगांव पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस आरोपी ने एक व्यक्ति के बॉडी को 6 टुकड़ो में काटकर गांव के बाहर फेंक दिया था।
दरअसल बिहार राज्य के जिला नवादा रोहा पुलिस स्टेशन के हद में बारापाण्डेय नाम के गांव में सुनील रंजक के गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, जिसकी जांच में रोहा पुलिस ने गांव के बगल में एक व्यक्ति के छह टुकड़े में शव बरामद किए थे। मृत व्यक्ति की पत्नी को शव दिखाने पर व्यक्ति की पहचान हुई। रोहा पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
इस दौरान रोहा पुलिस को आरोपी के वसई में होने की जानकारी मिली थी, जिसके बाद रोहा पुलिस ने मीरा भाईंदर वसई विरार पुलिस पुलिस उपायुक्त परिमंडल 2 को हत्या के फरार आरोपी की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस उपाय परिमंडल दो के आदेश पर अधिकारियों के मार्गदर्शन में नायगांव पुलिस ने तांत्रिक विश्लेषण और सूत्रों की मदद से आरोपी को वसई से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का नाम सुजीत उर्फ सूरज उमेश सिंह है, जिसकी उम्र करीब ३१ वर्ष बताई जा रही है। आरोपी का मूल गांव बडकीखड़ा, शहरपुलिस स्टेशन, जिला भोजपुर राज्य बिहार है।
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि साथीदार रजनीश शर्मा की मदद से उसने हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। अब पुलिस मामले की गहराई से जांच में जुच गई है।
ये भी पढ़ें: ‘पीरियड्स’ ने ली एक और जान: जानकारी के अभाव में 14 वर्षीय लड़की की आत्महत्या