मुंबई

Mumbai ने बनाया रिकॉर्ड, दुनिया का चौथा और भारत का पहला क्लाइमेट बजट किया पेश!

Mumbai
Image Source - Web

Mumbai: जलवायु परिवर्तन से निपटने की दिशा में मुंबई ने एक बड़ा कदम उठाया है। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर BMC (बृहन्मुंबई महानगर पालिका) ने अपना पहला क्लाइमेट बजट रिपोर्ट 2024-25 जारी किया है। इसी के साथ मुंबई दुनिया का चौथा और भारत का पहला शहर बन गया है जिसने ऐसा बजट पेश किया है।

क्या है इस बजट में खास?
इस बजट में BMC ने पर्यावरण से जुड़े कामों के लिए 10,224.24 करोड़ रुपये का आवंटन किया है, जो कि कुल पूंजीगत खर्च का 32.18% है। इसके अलावा, 2,163.8 करोड़ रुपये और भी दिए गए हैं, जिनसे मुंबई क्लाइमेट एक्शन प्लान (MCAP) के तहत काम होंगे। इनमें एलईडी लाइट्स लगाना, पेड़-पौधे लगाना, छतों पर सोलर पैनल लगाना और नए भवनों में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाना शामिल है।

क्या है इस बजट का मकसद?
इस बजट का मकसद मुंबई को आने वाले समय में प्रदूषण मुक्त और जलवायु परिवर्तन के अनुकूल बनाना है। बीएमसी अधिकारियों के मुताबिक, कचरे से बिजली बनाने के प्रोजेक्ट, एलईडी लाइट्स लगाने और इलेक्ट्रिक गाड़ियों को बढ़ावा देने जैसे कदम इसी दिशा में उठाए जा रहे हैं।

BMC का लक्ष्य: 2050 तक शून्य उत्सर्जन
BMC का लक्ष्य है कि 2050 तक मुंबई पूरी तरह से शून्य उत्सर्जन वाला शहर बन जाए। इसके लिए नगर निगम के साथ-साथ निजी वाहनों को भी पूरी तरह इलेक्ट्रिक बनाने की योजना है।

मुंबई क्लाइमेट एक्शन प्लान क्या है?
मुंबई क्लाइमेट एक्शन प्लान (MCAP) मार्च 2022 में जारी किया गया था। ये एक तरह से रोडमैप है जो शहर में ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को कम करने और जलवायु परिवर्तन के खतरों से निपटने के उपाय बताता है।

ये भी पढ़ें: बुलढाणा के शख्स का जन्मस्थान ‘जेल’, 28 साल झेली परेशानी, अब मिले 3 लाख रुपये

You may also like