मुंबई

मनोज जरांगे पाटील को मुंबई पुलिस का नोटिस, आज़ाद मैदान खाली करने का आदेश

मनोज जरांगे
Image Siurce - Web

मुंबई में मराठा आरक्षण आंदोलन को लेकर बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। कोर्ट के निर्देशों के बाद मुंबई पुलिस ने आंदोलन के नेता मनोज जरांगे पाटील को नोटिस जारी किया है। पुलिस का कहना है कि जरांगे पाटील ने आंदोलन के दौरान तय किए गए नियमों का पालन नहीं किया, जिसके चलते ये कार्रवाई की गई है।

पुलिस ने साफ कर दिया है कि जरांगे पाटील को पहले दी गई आंदोलन की अनुमति अब रद्द कर दी गई है। अदालत और पुलिस की शर्तों का उल्लंघन करने के कारण ये फैसला लिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, आज़ाद मैदान पुलिस ने जरांगे पाटील की कोर कमेटी को नोटिस थमाते हुए मैदान तुरंत खाली करने का निर्देश दिया है। यही नहीं, नोटिस में उनके उन बयानों का भी जिक्र है जो हाल ही में मीडिया में सामने आए थे। पुलिस ने इन बयानों को गंभीरता से लेते हुए इसे नोटिस का हिस्सा बनाया है।

इस पूरे घटनाक्रम के बाद मराठा आरक्षण आंदोलन को लेकर हालात और तनावपूर्ण हो गए हैं। अब सबकी निगाहें इस पर टिकी हैं कि जरांगे पाटील और उनकी टीम आगे क्या रुख अपनाते हैं।

ये भी पढ़ें: Anti-Immigration Protests Target Indians: ऑस्ट्रेलिया की सड़कों पर भारतीयों के खिलाफ प्रदर्शन, डाटा खोल रहा राज

You may also like