मुंबई

चुनाव से पहले मुंबई में होर्डिंग-पोस्टर पर झाड़ू चली! महानगरपालिका का सख्त आदेश

चुनाव से पहले मुंबई में होर्डिंग-पोस्टर पर झाड़ू चली! महानगरपालिका का सख्त आदेश

भारत में चुनाव बहुत बड़ा त्यौहार माना जाता है। चुनाव के समय पूरा देश राजनीतिक रंग में रंग जाता है। सड़कों पर बड़े-बड़े होर्डिंग, पोस्टर, बैनर आपको हर गली-नुक्कड़ पर दिखेंगे। लेकिन चुनाव के कुछ नियम होते हैं, जिन्हें आदर्श आचारसंहिता कहा जाता है। इस बार लोकसभा चुनाव 2024 से पहले मुंबई महानगरपालिका ने इन नियमों को सख्ती से लागू करने का फैसला लिया है!

चुनाव से पहले ही बृहन्मुंबई महानगरपालिका आयुक्त डॉ. इकबाल सिंह चहल ने आदेश जारी किया कि  मुंबई शहर में लगे सभी होर्डिंग, पोस्टर, बैनर वगैरह को जल्दी से जल्दी हटाया जाए। उन्होंने  अधिकारियों को सिर्फ 24 घंटे का समय दिया है और हिदायत दी है कि कोई भी राजनीतिक पोस्टर या बैनर दोबारा नहीं दिखना चाहिए। अगर कोई इन नियमों का पालन नहीं करता तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

डॉ. चहल चाहते हैं कि चुनाव के दौरान कोई किसी को अनुचित फायदा ना मिले। इसलिए सभी को नियमों का सख्ती से पालन करने को बोला गया है।

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) के अधिकारियों को यह ज़िम्मेदारी दी गई है कि वो हर इलाके में घूमकर देखें कि कहीं नियम तोड़े तो नहीं जा रहे।

चुनाव के वक्त राजनीतिक पार्टियों को होर्डिंग वगैरह लगाने के लिए पहले से BMC से परमिशन लेनी होगी।

पिछले दो दिन में मुंबई के उपनगरीय इलाकों में से करीब 12,300 होर्डिंग्स, पोस्टर, बैनर निकाले गए हैं।

यह भी पढ़ें- मुंबई लोकल में बुजुर्गों के लिए बड़ी राहत! मिलेगा अलग डब्बा, भीड़ से मिलेगी निजात

You may also like