समाजवादी पार्टी संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री Mulayam Singh Yadav के बेटे तथा Akhilesh Yadav के सौतेले भाई प्रतीक यादव का गुरुवार को लखनऊ के बैकुंठ धाम में अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा और अंत्येष्टि के दौरान पूरा यादव परिवार मौजूद रहा, लेकिन परिवार के किसी सदस्य की बजाय प्रतीक यादव को मुखाग्नि उनके ससुर अरविंद सिंह बिष्ट ने दी।
अंतिम संस्कार में जुटा यादव परिवार
प्रतीक यादव की अंतिम यात्रा उनके आवास से सुबह करीब 11:30 बजे बैकुंठ धाम के लिए निकली। इस दौरान बड़ी संख्या में समर्थक, परिवार के सदस्य और राजनीतिक हस्तियां मौजूद रहीं। अंतिम संस्कार में Akhilesh Yadav, Shivpal Singh Yadav, धर्मेंद्र यादव, आदित्य यादव सहित यादव परिवार के कई सदस्य शामिल हुए।
प्रतीक यादव की पत्नी Aparna Yadav और उनकी दोनों बेटियां भी श्मशान घाट पर मौजूद थीं। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री Brajesh Pathak ने भी पहुंचकर श्रद्धांजलि दी।
ससुर ने निभाई अंतिम रस्म
अंतिम संस्कार के दौरान प्रतीक यादव की चिता पर अखिलेश यादव, धर्मेंद्र यादव और अन्य परिवारजनों ने लकड़ियां रखीं। उनकी बेटियों ने भी अंतिम रस्मों में हिस्सा लिया। हालांकि मुखाग्नि देने की रस्म प्रतीक यादव के ससुर अरविंद सिंह बिष्ट ने निभाई। उन्होंने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार सिर मुंडवाकर अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की।
फिलहाल परिवार की ओर से ये स्पष्ट नहीं किया गया है कि मुखाग्नि ससुर द्वारा देने के पीछे कोई विशेष कारण था या नहीं।
कैसे हुई प्रतीक यादव की मौत?
बताया जा रहा है कि प्रतीक यादव पिछले कुछ समय से फेफड़ों से जुड़ी समस्या से परेशान थे। बुधवार सुबह उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, शरीर में ब्लड क्लॉट बनने के कारण उनकी स्थिति गंभीर हो गई थी। रिपोर्ट में कहा गया कि खून का थक्का शरीर के ऊपरी हिस्से तक पहुंच गया था, जिसके बाद हार्ट अटैक जैसी स्थिति बनने से उनकी मौत हो गई।
रिपोर्ट में शरीर पर कुछ चोटों के निशान मिलने की भी जानकारी सामने आई है। हालांकि इनमें से कई निशान पुराने बताए गए हैं। फिलहाल इस मामले में आगे की मेडिकल जांच और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें: Prateek Yadav की मौत से पहले क्या हुआ था? छह घंटे में दो बार अस्पताल पहुंचे, देर रात फिर बिगड़ी तबीयत






























