देश-विदेश

Oscar 2026 में दिखेगा Priyanka Chopra का जलवा, हॉलीवुड सितारों के साथ बनेंगी प्रेजेंटर

Priyanka Chopra
Image Source - Web

दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित फिल्म अवॉर्ड समारोहों में से एक Oscar 2026 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) भी इस भव्य समारोह का हिस्सा बनने जा रही हैं। उन्हें 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में प्रेजेंटर के रूप में शामिल किया गया है।

इस बात की जानकारी प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए साझा की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए अपने फैंस को बताया कि वो ऑस्कर 2026 में प्रेजेंटर के तौर पर मंच पर दिखाई देंगी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra) 

हॉलीवुड सितारों के साथ साझा करेंगी मंच

एकेडमी द्वारा जारी की गई प्रेजेंटर्स की सूची में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) का नाम कई बड़े हॉलीवुड सितारों के साथ शामिल है। इस सूची में रॉबर्ट डाउनी जूनियर, ऐनी हैथवे, विल अर्नेट, पॉल मेस्कल और ग्वेनेथ पाल्ट्रो जैसे प्रसिद्ध कलाकार भी शामिल हैं।

इसके अलावा पहले घोषित किए गए प्रेजेंटर्स में एड्रियन ब्रॉडी, जेवियर बार्डेम, कीरन कल्किन, क्रिस इवांस, मिकी मैडिसन, डेमी मूर, कुमैल नानजियानी, माया रूडोल्फ और ज़ो सलदाना जैसे कई चर्चित नाम भी शामिल हैं।

पहले भी ऑस्कर में नजर आ चुकी हैं प्रियंका

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इससे पहले भी ऑस्कर समारोह का हिस्सा रह चुकी हैं। उन्होंने साल 2016 में एकेडमी अवॉर्ड्स में अवॉर्ड प्रेजेंट किया था। वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने भी साल 2023 में ऑस्कर समारोह में अवॉर्ड प्रस्तुत किया था। उसी साल फिल्म आरआरआर के गीत ‘नाटू नाटू’ ने बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का अवॉर्ड जीतकर भारत का नाम रोशन किया था।

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इससे पहले गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स और प्राइमटाइम एमी अवॉर्ड्स जैसे अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी प्रेजेंटर के रूप में नजर आ चुकी हैं।

फिल्म ‘Sinners’ को मिले सबसे ज्यादा नॉमिनेशन

इस साल ऑस्कर अवॉर्ड्स में फिल्म ‘Sinners’ ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी हैं। निर्देशक रयान कूगलर की इस फिल्म को कुल 16 नॉमिनेशन मिले हैं, जो एकेडमी अवॉर्ड्स के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले ‘All About Eve’, ‘Titanic’ और ‘La La Land’ को 14-14 नॉमिनेशन मिले थे।

इसके अलावा ‘Hamnet’, ‘Sentimental Value’, ‘One Battle After Another’ और ‘Frankenstein’ जैसी फिल्में भी इस साल कई श्रेणियों में पुरस्कार की दौड़ में शामिल हैं।

भारत में कब और कहां देख सकते हैं Oscar 2026

98वें एकेडमी अवॉर्ड्स का आयोजन 15 मार्च 2026 को हॉलीवुड के डॉल्बी थिएटर में किया जाएगा। यह समारोह अमेरिका में ABC चैनल पर लाइव प्रसारित होगा और Hulu पर भी स्ट्रीम किया जाएगा।

भारतीय दर्शक इस समारोह का लाइव प्रसारण 16 मार्च 2026 को सुबह 5:30 बजे भारतीय समयानुसार देख सकेंगे।

ये भी पढ़ें: High Protein Breakfast: अंडे से ज्यादा प्रोटीन वाले ये हैं भारतीय शाकाहारी नाश्ते, रोजाना डाइट में करें शामिल

You may also like