Beda Paar Song: निर्देशक किरण राव की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘लापता लेडीज’ (‘Laapataa Ladies) से आज एक नया भावपूर्ण गीत ‘बेड़ा पार’ (Beda Paar) रिलीज हुआ है। विदाई की थीम पर आधारित इस गाने में फिल्म की मुख्य अभिनेत्रियाँ नितांशी गोयल, प्रतिभा रांटा, स्पर्श श्रीवास्तव, छाया कदम और अभिनेता रवि किशन नज़र आ रहे हैं।
गाना दर्शकों को फिल्म की ग्रामीण पृष्ठभूमि में ले जाता है और एक भावुक विदाई समारोह को चित्रित करता है। सुरीली आवाज की धनी सोना महापात्रा ने ‘बेड़ा पार’ को अपनी कर्णप्रिय स्वर से सजाया है। गीत के बोल प्रशांत पांडेय ने लिखे हैं और संगीत राम संपत द्वारा रचित है।

Beda Paar Song (Photo Credits: Youtube)
हाल ही में रिलीज हुए फिल्म के ट्रेलर ने दर्शकों को ‘लापता लेडीज’ की दुनिया से रूबरू कराया था। फिल्म भारत के ग्रामीण परिवेश की एक कहानी है, जहां परंपरागत प्रथाएं जैसे पर्दा प्रथा अक्सर महिलाओं के लिए चुनौतियां खड़ी करती हैं।
ये भी पढ़ें: Netflix की ‘The Indrani Mukerjea’ सीरीज की रिलीज पर बॉम्बे हाई कोर्ट ने लगाई रोक!
‘बेड़ा पार’ का भावपूर्ण संगीत निश्चित रूप से फिल्म की कहानी और उसके पात्रों से जुड़ाव बनाने में दर्शकों की मदद करेगा।