देश-विदेश

पटना में हलचल: 14 को इस्तीफा दे सकते हैं Nitish Kumar, 15 को नए मुख्यमंत्री की शपथ संभव

Nitish Kumar
Image Source - Web

बिहार की राजनीति में तेजी से बदलते घटनाक्रम के बीच सत्ता परिवर्तन के संकेत साफ नजर आने लगे हैं। सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री Nitish Kumar 14 अप्रैल को कैबिनेट बैठक के बाद अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। इसके बाद 15 अप्रैल को नई सरकार के गठन और नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण की संभावना जताई जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, पटना स्थित लोक भवन में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रधानमंत्री Narendra Modi और गृह मंत्री Amit Shah के शामिल होने की संभावना है। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी 14 अप्रैल की शाम या रात पटना पहुंच सकते हैं।

इसी बीच 14 अप्रैल को भाजपा और जदयू दोनों दलों की विधायक दल की बैठकें बुलाई गई हैं। भाजपा की बैठक में Shivraj Singh Chouhan बतौर पर्यवेक्षक मौजूद रहेंगे, जहां विधायक दल का नेता चुना जाएगा। वहीं जदयू की बैठक मुख्यमंत्री आवास पर होगी, जिसमें पार्टी अपने नेता का चयन करेगी। इसके बाद एनडीए विधायक दल की बैठक में नए मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम फैसला लिया जा सकता है।

राजनीतिक गलियारों में Samrat Choudhary का नाम मुख्यमंत्री पद के लिए प्रमुखता से सामने आ रहा है, हालांकि अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। वहीं डिप्टी सीएम पद को लेकर Nishant Kumar के नाम पर चर्चा जारी है, लेकिन इस पर अंतिम निर्णय बाकी है।

प्रदेश में सभी एनडीए विधायकों को 14 और 15 अप्रैल को पटना में मौजूद रहने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही नई कैबिनेट के गठन को लेकर भी मंथन जारी है, जिसमें जदयू के पुराने चेहरों को बरकरार रखने की संभावना जताई जा रही है।

बिहार में सियासी बदलाव की पूरी पटकथा लगभग तैयार मानी जा रही है। आने वाले दो दिन राज्य की राजनीति के लिए निर्णायक साबित हो सकते हैं, जहां नए नेतृत्व के साथ नई सरकार का गठन संभव है।

ये भी पढ़ें: 28वीं बार उत्तराखंड दौरे पर जाएंगे PM Modi: कई अहम प्रोजेक्ट्स का करेंगे उद्घाटन

You may also like