अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में एक बार फिर इतिहास रचा जा रहा है। नासा के महत्वाकांक्षी Artemis Mission ने हाल ही में चंद्रमा के बेहद करीब से गुजरते हुए ऐसे दृश्य कैद किए हैं, जिन्हें देखकर पूरी दुनिया रोमांचित हो उठी है। इस मिशन से जुड़ा एक शानदार वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे नासा ने अपने ट्वीटर हैंडल पर शेयर किया है –
“You can see the surface of the Moon…we just went sci-fi.”
On flight day seven, images from our @NASAArtemis II crew amazed, turning science fiction to reality. From the lunar far side to a solar eclipse from the Moon, the views are EVERYTHING. No pressure to pick a favorite. pic.twitter.com/sHGfknqwW1
— NASA (@NASA) April 8, 2026
कैसा था चंद्रमा के पास का नजारा?
वीडियो में चंद्रमा का दृश्य बेहद स्पष्ट और हाई-डेफिनिशन में नजर आता है। अंतरिक्ष यान से कैद की गई ये तस्वीरें और फुटेज चंद्र सतह के गड्ढों, पहाड़ों और बनावट को पहले से कहीं ज्यादा स्पष्ट रूप में दिखाते हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक, पिछले करीब 50 वर्षों में पहली बार ऐसा मौका आया है जब किसी मिशन ने चंद्रमा को इतनी करीब से और इतनी उच्च गुणवत्ता में रिकॉर्ड किया है, वो भी क्रू के साथ।
Elon Musk ने शेयर किया वीडियो
टेस्ला और स्पेसएक्स के प्रमुख एलन मस्क (Elon Musk) ने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते हुए अंतरिक्ष क्षेत्र में हो रही इस प्रगति की सराहना की। उनके पोस्ट के बाद ये वीडियो और भी तेजी से लोगों तक पहुंचा और चर्चा का विषय बन गया।
NASA Artemis passing close to the Moon pic.twitter.com/jLvGoW1IR9
— Elon Musk (@elonmusk) April 7, 2026
इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स भी जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं karol kozicki ने इसे “Stunning footage बताया।
Stunning footage. After 50 years, we’re finally seeing the Moon in high-def with a crew onboard. This is exactly the kind of momentum the space sector needs. pic.twitter.com/cakRiz5jfs
— Karol Kozicki (@k2__investment) April 7, 2026
ये प्रतिक्रिया इस बात को दर्शाती है कि अंतरिक्ष क्षेत्र में ये उपलब्धि कितनी बड़ी और प्रेरणादायक मानी जा रही है।
क्या है Artemis Mission?
नासा का Artemis Mission चंद्रमा पर मानव की वापसी की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस मिशन का लक्ष्य केवल चंद्रमा तक पहुंचना ही नहीं, बल्कि वहां लंबे समय तक मानव उपस्थिति सुनिश्चित करना और भविष्य में मंगल ग्रह के मिशनों के लिए रास्ता तैयार करना भी है।
अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए बड़ा कदम
Artemis Mission से प्राप्त ये दृश्य और डेटा न केवल वैज्ञानिकों के लिए महत्वपूर्ण हैं, बल्कि ये आने वाले अंतरिक्ष अभियानों के लिए भी नई संभावनाएं खोलते हैं। हाई-डेफिनिशन इमेजिंग और उन्नत तकनीक के जरिए अब अंतरिक्ष को और बेहतर तरीके से समझा जा सकेगा।
चंद्रमा के करीब से गुजरते हुए Artemis Mission ने जो अद्भुत दृश्य दुनिया को दिखाए हैं, वे अंतरिक्ष अनुसंधान के एक नए युग की शुरुआत का संकेत हैं। ये मिशन न केवल तकनीकी उपलब्धि है, बल्कि मानव जिज्ञासा और खोज की भावना का भी प्रतीक है।
गौरतलब है कि आने वाले समय में ऐसे और भी मिशन हमें अंतरिक्ष के और करीब ले जाएंगे और ब्रह्मांड के रहस्यों से पर्दा उठाने में मदद करेंगे।
























