देश-विदेश

Road Accident: सड़क पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पल में हुआ दर्दनाक हादसा

Road Accident

Road Accident: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से चर्चा में है, जिसमें एक युवक सड़क पर अपनी बाइक से स्टंट करता नजर आता है। युवक सड़क पर अपने हुनर का प्रदर्शन कर रहा था, लेकिन कुछ ही सेकंड बाद स्थिति पूरी तरह बदल गई।

स्टंट के दौरान युवक का संतुलन बिगड़ गया और वो हादसे का शिकार हो गया। दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि उसके शरीर की त्वचा बुरी तरह छिल गई। वीडियो में हादसे के बाद की स्थिति देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि सड़क पर स्टंट करना कितना खतरनाक साबित हो सकता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ontv News (@ontv_news) 

ये घटना एक बार फिर दिखाती है कि सार्वजनिक सड़कों पर बाइक या किसी अन्य वाहन से स्टंट करना खुद के साथ-साथ आसपास मौजूद लोगों के लिए भी जोखिम पैदा कर सकता है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोग सड़क सुरक्षा और जिम्मेदारी से वाहन चलाने की अपील कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: दिल्ली में क्यों हो रहा है प्रदर्शन? CEC के इस्तीफे की मांग से गरमाया माहौल

You may also like