देश-विदेश

Dharashiv Crime News: मोबाइल के लिए पैसे नहीं दिए तो बेटे ने कर दी पिता की हत्या, मां के सामने उजड़ा परिवार

Dharashiv Crime News

Dharashiv Crime News: महाराष्ट्र के धाराशिव जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने पारिवारिक रिश्तों को झकझोर कर रख दिया है। जिस बेटे को माता-पिता ने प्यार और मेहनत से बड़ा किया, उसी पर अपने पिता की हत्या करने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि मोबाइल फोन खरीदने के लिए पैसे मांगने और पिता के इनकार करने पर विवाद हुआ। इसके बाद बेटे ने कथित तौर पर लोहे की रॉड से पिता पर हमला कर दिया। इस हमले में पिता की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

ये घटना धाराशिव जिले के तुलजापुर तालुका के येवती गांव की है। मामूली आर्थिक विवाद ने देखते ही देखते इतना गंभीर रूप ले लिया कि एक परिवार की खुशियां उजड़ गईं।

मोबाइल के पैसों को लेकर हुआ विवाद

मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी की पहचान 29 वर्षीय श्रीशैल उर्फ बबलू खंडू डोंबाले के रूप में हुई है, जबकि मृतक पिता का नाम खंडू पांडुरंग डोंबाले (56) बताया गया है।

पुलिस के अनुसार, 10 नवंबर की रात करीब 11:30 बजे आरोपी ने अपने पिता से मोबाइल फोन और नया मोबाइल खरीदने के लिए पैसे मांगे थे। पिता ने देर रात होने का हवाला देते हुए मोबाइल देने और पैसे देने से इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया।

सोते समय पिता पर लोहे की रॉड से किया हमला

बताया जा रहा है कि विवाद के बाद खंडू डोंबाले घर के सामने आंगन में सो गए थे। कुछ समय बाद आरोपी बेटा दोबारा घर लौटा। उसने चूल्हे के पास रखी लोहे की फुकनी उठाई और सो रहे पिता के सिर पर जोरदार वार कर दिया। हमले में खंडू डोंबाले गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौत हो गई।

पत्नी की शिकायत पर बेटे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज

घटना के बाद मृतक की पत्नी ने 11 नवंबर को नलदुर्ग पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी बेटे श्रीशैल उर्फ बबलू डोंबाले के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अदालत ने उसे तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेजा था। मामले की आगे जांच नलदुर्ग पुलिस कर रही है।

मोबाइल की मांग ने उजाड़ दिया परिवार

इस घटना ने एक बार फिर परिवार के भीतर छोटे-छोटे विवादों के हिंसक रूप लेने पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिस मोबाइल फोन को खरीदने के लिए आरोपी ने पिता से पैसे मांगे थे, उसी विवाद में पिता की जान चली गई। येवती गांव में इस घटना के सामने आने के बाद शोक और हैरानी का माहौल है।

फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। इस घटना ने यह भी याद दिलाया है कि किसी भी पारिवारिक विवाद का समाधान हिंसा नहीं, बल्कि बातचीत और समझदारी से किया जाना चाहिए।

ये भी पढ़ें: मुंबई में आग का तांडव! 7 दिनों में 630 से ज्यादा हादसे, 450 से अधिक पटाखों से जुड़े

You may also like