देश-विदेश

महाराष्ट्र के मंत्री Sanjay Shirsat के बंगले पर हमला! शराब की बोतलें तोड़कर मचाया हंगामा, 3 गिरफ्तार

Sanjay Shirsat
Image Source - Web

छत्रपति संभाजीनगर: महाराष्ट्र के सामाजिक न्याय मंत्री और छत्रपति संभाजीनगर के पालकमंत्री संजय शिरसाट (Sanjay Shirsat) के बंगले के बाहर देर रात हंगामे और हमले की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोप है कि तीन युवक रात करीब 10:30 से 11 बजे के बीच उनके बंगले के बाहर पहुंचे और शराब की बोतलें तोड़कर हंगामा करने लगे। इस घटना में बंगले की सुरक्षा में तैनात दो गार्ड घायल हो गए।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, तीनों युवक कथित तौर पर नशे की हालत में मंत्री के बंगले के बाहर पहुंचे थे। उन्होंने वहां शराब की बोतलें तोड़ीं और कथित तौर पर मंत्री की ओर हमला करने की कोशिश की। इस दौरान सुरक्षा में तैनात दो गार्डों को चोटें आईं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस कमिश्नर का फोन बंद होने पर भड़के मंत्री

घटना को लेकर संजय शिरसाट (Sanjay Shirsat) ने पुलिस प्रशासन के प्रति नाराजगी जताई है। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना के बाद जब उन्होंने पुलिस कमिश्नर को फोन किया, तो उनका मोबाइल स्विच ऑफ था।

मंत्री ने सवाल उठाया कि जब एक पालकमंत्री के बंगले के बाहर इस तरह की घटना हो सकती है, तो आम नागरिकों की सुरक्षा का क्या होगा? उन्होंने इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से करने की बात भी कही है।

तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ

मामले में छत्रपति संभाजीनगर की सतारा पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और घटना के पीछे की वजह जानने का प्रयास कर रही है।

बताया जा रहा है कि इससे पहले भी एक युवक चाकू लेकर मंत्री के बंगले तक पहुंच गया था। ऐसे में ताजा घटना ने मंत्री की सुरक्षा व्यवस्था और शहर की कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ये भी पढ़ें: मुंबई को बम धमाकों से उड़ाने की धमकी! ईमेल में Amitabh Bachchan के बंगले और मेयर ऑफिस का जिक्र

You may also like