Flydubai फ्लाइट FZ1073 की घटना के बाद कैप्टन स्मित मच्छार (Captain Smith Machhar) अचानक पूरी दुनिया में चर्चा में आ गए हैं। उनकी बहादुरी के साथ अब लोग उनकी प्रोफेशनल लाइफ और इनकम के बारे में भी जानना चाहते हैं। हालांकि, स्मित मच्छार की कुल निजी संपत्ति यानी नेटवर्थ का कोई आधिकारिक आंकड़ा उपलब्ध नहीं है।
स्मित मच्छार जून 2022 से Flydubai में Boeing 737 के कैप्टन हैं। इससे पहले उन्होंने करीब 11 साल SpiceJet में काम किया। उनके पास 9,750 घंटे से ज्यादा की उड़ान का अनुभव बताया गया है।
कितनी है Flydubai कैप्टन की सैलरी?
Flydubai के आधिकारिक करियर पैकेज के मुताबिक, कैप्टन को बेसिक सैलरी के साथ हाउसिंग और ट्रांसपोर्टेशन अलाउंस मिलाकर करीब 50,235 UAE दिरहम प्रति महीने मिलते हैं। इसके अलावा औसतन 70 घंटे की उड़ान के आधार पर करीब 16,310 दिरहम का वैरिएबल फ्लाइंग पे भी मिलता है।
दोनों को जोड़ने पर एवरेज पैकेज करीब 66,545 UAE दिरहम प्रति माह बैठता है। हालिया एक्सचेंज रेट के आधार पर ये इंडियन करेंसी में लगभग ₹17 लाख प्रति माह के आसपास हो सकता है। यानी एनुएल अमाउंट करीब ₹2 करोड़ तक पहुंच सकती है। हालांकि, ये आंकड़ा Flydubai के कैप्टन पद के सैलरी पैकेज पर बेस्ड अनुमान है, स्मित मच्छार की व्यक्तिगत सैलरी या नेटवर्थ की आधिकारिक पुष्टि नहीं।
सैलरी के अलावा मिलती हैं कई सुविधाएं
Flydubai के पायलट पैकेज में केवल सैलरी ही शामिल नहीं है। रिपोर्टों के अनुसार इसमें मेडिकल इंश्योरेंस, एजुकेशन असिस्टेंस, एंड-ऑफ-सर्विस बेनिफिट, पेड लीव और फैमिली व फ्रेंड्स के लिए रियायती टिकट जैसी सुविधाएं भी शामिल हैं।
इसलिए ये कहना मुश्किल है कि कैप्टन स्मित मच्छार की कुल संपत्ति कितनी है। उनकी लंबी पायलटिंग करियर, सालों का एक्सपीरिएं और इंटरनेशनल एयरलाइन में कैप्टन पोस्ट से होने वाली इनकम जरूर उन्हें एक मजबूत प्रोफेशनल इनकम वाले पायलट के रूप में दिखाती है, लेकिन उनकी निजी संपत्ति का आंकड़ा सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं है।
ये भी पढ़ें: Flydubai का को-पायलट करना चाहता था 9/11 जैसा हमला? दावों ने मचाई सनसनी



























