देश-विदेश

त्योहार से पहले महंगी हुई चीनी, ऑनलाइन खरीद पर लगी सीमा

चीनी
Image Source - Web

फेस्टिव सीजन शुरू होने से पहले चीनी की कीमतों में तेज बढ़ोतरी ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। 26 अगस्त 2026 को देश में चीनी की औसत खुदरा कीमत करीब 65 रुपये प्रति किलो पहुंच गई, जबकि एक महीने पहले ये लगभग 48 रुपये प्रति किलो थी।

चीनी की बढ़ती कीमत और उपलब्धता को देखते हुए Zepto, Blinkit, Swiggy Instamart और BigBasket जैसे प्लेटफॉर्म पर कई प्रोडक्ट्स की खरीदारी सीमित कर दी गई है। कुछ लिस्टिंग में एक ऑर्डर पर अधिकतम 2 किलो चीनी खरीदने की सीमा दिखाई दे रही है। हालांकि, ये लिमिट शहर, ब्रांड और स्टॉक के अनुसार अलग हो सकती है।

बड़े स्टोर्स में भी पाबंदी

कुछ बड़े रिटेल स्टोर्स में भी चीनी की खरीद पर 2 से 3 किलो तक की सीमा लगाए जाने की खबर है। इसका उद्देश्य स्टॉक की कमी और जमाखोरी को नियंत्रित करना बताया जा रहा है।

सरकार ने बढ़ाया आयात का समय

गौरतलब है कि, कीमतों और सप्लाई को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने कच्ची चीनी के ड्यूटी-फ्री आयात से जुड़े नियमों में बदलाव किया है। इससे इम्पोर्टेड चीनी को घरेलू बाजार में जल्द उपलब्ध कराने में मदद मिलने की उम्मीद है।

त्योहारों पर बढ़ सकती है मांग

रक्षाबंधन, गणेश चतुर्थी समेत आगामी त्योहारों के कारण चीनी की मांग बढ़ने की संभावना है। ऐसे में फिलहाल महंगी चीनी और खरीद सीमा दोनों आम उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं।

ये भी पढ़ें: मराठी सीखें या मुंबई छोड़ें? MNS की चेतावनी, कांदिवली में लगाए गए बोर्ड से बढ़ा विवाद

You may also like