अमेरिका में टिकटॉक पर बैन की तलवार लटक रही है। चीन की कंपनी ByteDance के स्वामित्व वाले इस ऐप का इस्तेमाल पूरी दुनिया में किया जाता है, लेकिन कई देशों में इसे बैन भी किया जा चुका है। आइए जानते हैं क्यों…
टिकटॉक एक शॉर्ट वीडियो शेयरिंग ऐप है, जो बहुत ही कम समय में लोकप्रिय हो गया। मगर कई देशों की सरकारों का मानना है कि यह ऐप यूज़र्स की निजता और सुरक्षा के लिए खतरनाक है और इसपर जासूसी का भी आरोप है।
पूर्ण रूप से बैन करने वाले देश: भारत, अफगानिस्तान, ईरान, चीन, उत्तर कोरिया, उज़्बेकिस्तान, किर्गिस्तान, रूस (कुछ प्रतिबंधों के साथ)
आंशिक रूप से या सरकारी उपकरणों पर बैन लगाने वाले देश: ऑस्ट्रेलिया, यूरोपीय संघ, कनाडा, न्यूज़ीलैंड, ताइवान, फ्रांस, नॉर्वे, लातविया
विभिन्न देशों में टिकटॉक पर बैन के अलग-अलग कारण हैं:
प्राइवेसी पर चिंता: कई देशों की सरकारें मानती हैं कि टिकटॉक यूज़र्स का डेटा चीनी सरकार को लीक कर सकता है।
राष्ट्रीय सुरक्षा का खतरा: ऐसा भी माना जाता रहा है कि इस ऐप के ज़रिए जासूसी की जा सकती है।
युवाओं के लिए हानिकारक: कुछ देशों में अश्लील और खतरनाक कंटेंट को लेकर भी चिंता जताई गई है।
भारत ने टिकटॉक को 2020 में बैन किया था। उस समय भारत में इसके सबसे ज़्यादा यूज़र्स थे।
अमेरिका में टिकटॉक पर लटक रही बैन की तलवार अभी पूरी तरह नहीं हटी है।