धर्म-राशिफल

Today’s Horoscope (25 June 2026): किस राशि को मिलेगा धन लाभ, किसे रहना होगा सतर्क? जानिए 12 राशियों का भविष्यफल और शुभ उपाय

Today's Horoscope

Today’s Horoscope (25 June 2026): आज का दिन कुछ राशियों के लिए सफलता, धन लाभ और नए अवसर लेकर आया है, जबकि कुछ लोगों को स्वास्थ्य, खर्चों और रिश्तों के मामलों में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। करियर, व्यापार, शिक्षा, पारिवारिक जीवन और आर्थिक स्थिति को लेकर ग्रह-नक्षत्र क्या संकेत दे रहे हैं, आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल, शुभ रंग और विशेष उपाय।

मेष
आज काम के सिलसिले में भागदौड ज्यादा रहेगी पर मेहनत का फल अच्छा मिलेगा। आर्थिक फैसलों में जल्दबाजी न करें।
शुभ रंग: लाल
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

वृषभ
करियर के लिहाज से आज का दिन मजबूत है। ऑफिस में बॉस आपके काम से खुश रहेंगे। धन लाभ के अच्छे योग हैं।
शुभ रंग: सफेद
उपाय: किसी जरूरतमंद को फल दान करें।

मिथुन
आज मानसिक तनाव या उलझन महसूस हो सकती है। बातचीत करते समय अपनी वाणी पर संयम रखें और विवाद से बचें।
शुभ रंग: हरा
उपाय: पक्षियों को दाना पानी दें।

कर्क
आज का दिन बेहद खुशनुमा रहेगा। दोस्तों या पुराने साथियों से मुलाकात हो सकती है। व्यापार में नई डील फाइनल होगी।
शुभ रंग: सफेद
उपाय: शिवलिंग पर जल चढाएं।

सिंह
कार्यक्षेत्र में आपकी लीडरशिप और काम की तारीफ होगी। कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। कानूनी मामले सुलझेंगे।
शुभ रंग: पीला
उपाय: सूर्य देव को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें।

कन्या
भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। अधूरे या रुके हुए काम आसानी से पूरे हो जाएंगे। छात्रों के लिए पढाई के लिहाज से अच्छा दिन है।
शुभ रंग: हरा
उपाय: गाय को हरी घास या पालक खिलाएं।

तुला
सेहत के मामले में लापरवाही भारी पड सकती है इसलिए खान पान का ध्यान रखें। बिना योजना के खर्च करने से बजट बिगड सकता है।
शुभ रंग: गुलाबी
उपाय: माता लक्ष्मी की आरती करें।

वृश्चिक
बिजनेस पार्टनर या जीवनसाथी के साथ तालमेल बहुत शानदार रहेगा। नया निवेश या नया काम शुरू करने के लिए दिन उत्तम है।
शुभ रंग: मैरून
उपाय: मंदिर में कपूर का दान करें।

धनु
नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा है और सीनियर्स का पूरा सपोर्ट मिलेगा। विरोधियों पर आपकी जीत होगी।
शुभ रंग: पीला
उपाय: माथे पर हल्दी का तिलक लगाएं।

मकर
क्रिएटिव और मीडिया से जुडे लोगों के लिए आज लाभ का दिन है। संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। अचानक धन लाभ संभव है।
शुभ रंग: नीला
उपाय: शाम को शनि चालीसा का पाठ करें।

कुंभ
आज आपका ध्यान सुख सुविधाओं और घर परिवार पर रहेगा। गाडी या प्रॉपर्टी खरीदने का विचार बन सकता है। माता की सेहत का ध्यान रखें।
शुभ रंग: आसमानी
उपाय: गरीब बच्चों को खाने की कोई चीज भेंट करें।

मीन
आपके पराक्रम और आत्मविश्वास में बढोतरी होगी। छोटी दूरी की यात्रा करनी पड सकती है जो फायदेमंद रहेगी। भाई बहनों का सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग: केसरिया
उपाय: भगवान विष्णु के नाम का जाप करें।

NOTE: यह राशिफल सामान्य ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है। व्यक्तिगत परिस्थितियों के अनुसार परिणाम भिन्न हो सकते हैं।

You may also like