देश-विदेश

ब्रिटेन के PM कीर स्टार्मर का अनोखा अंदाज: इन-फ्लाइट अनाउंसमेंट कर यात्रियों को दिया खास मैसेज

कीर स्टार्मर
Image Source - Web

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने अपने व्यापारिक दौरे पर मुंबई रवाना होते समय एक अलग ही अंदाज पेश किया। उन्होंने फ्लाइट में यात्रियों के लिए इन-फ्लाइट अनाउंसमेंट किया, जिसका वीडियो उन्होंने खुद इंस्टाग्राम पर साझा किया। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों के बीच उनकी सादगी और सहजता की चर्चा का विषय बन गया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ontv News (@ontv_news) 

इस दौरे में कीर स्टार्मर के साथ 130 से अधिक ब्रिटिश CEO और वरिष्ठ मंत्री भी शामिल हैं। उनका ये मिशन भारत-UK व्यापारिक रिश्तों को और मजबूत करने और दोनों देशों के बीच वाणिज्यिक सहयोग को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

विशेषज्ञों का कहना है कि इस यात्रा के दौरान उच्च स्तरीय बिजनेस मीटिंग्स और उद्योग जगत से संवाद किए जाएंगे, जिससे भारत और ब्रिटेन के बीच साझेदारी और निवेश के नए अवसर सृजित होंगे। कीर स्टार्मर के इस अनोखे अंदाज ने ये संदेश भी दिया कि वे अपने देश के साथ-साथ व्यापार और कूटनीति में भी सीधे और पारदर्शी संवाद को महत्व देते हैं।

ये दौरा ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के भारत के प्रति बढ़ते रुझान और रणनीतिक सहयोग की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें: नीम करोली बाबा: कैसे पड़ा उनका नाम नीम करोली बाबा?

You may also like