लाइफ स्टाइल

Vastu Tips: घर में इस जानवर की तस्वीर गलती से भी न लगाएं, हो जाएंगे बर्बाद!

Vastu Tips
Image Source - web

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में रखी गई हर वस्तु और तस्वीर का सकारात्मक या नकारात्मक प्रभाव वहां रहने वाले लोगों के जीवन पर पड़ता है। भले ही शेर को जंगल का राजा कहा जाता है, लेकिन घर के भीतर शेर की तस्वीर या मूर्ति लगाना वास्तु के अनुसार शुभ नहीं माना गया है। मान्यता है कि इससे पारिवारिक जीवन और आर्थिक स्थिति पर विपरीत असर पड़ सकता है।

वास्तु ग्रंथों में क्या कहा गया है?

प्राचीन वास्तु ग्रंथ जैसे समरांगणसूत्रधार, प्रासाद मंडन और वृहत्संहिता में बताया गया है कि घर की दीवारों पर लगे चित्र और प्रतीक ऊर्जा को प्रभावित करते हैं। इन ग्रंथों के अनुसार, घर में आक्रामक या हिंसक प्रतीकों से बचना चाहिए।

समरांगणसूत्रधार के 38वें अध्याय में उल्लेख मिलता है कि गिद्ध, उल्लू, कबूतर, कौआ, बाज और बगुले जैसे पक्षियों के चित्र भी घर की दीवारों पर नहीं लगाने चाहिए, क्योंकि ये नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ा सकते हैं।

शेर की तस्वीर को क्यों माना गया अशुभ?

वास्तु शास्त्र के अनुसार शेर आक्रामकता, अहंकार और क्षेत्रीय वर्चस्व का प्रतीक है। घर में शेर की तस्वीर लगाने से परिवार में तनाव और विवाद बढ़ता है। आपसी गलतफहमियों में इजाफा होता है। मानसिक अशांति और आक्रामक व्यवहार में वृद्धि होती हा और कार्यों में बाधाएं और आर्थिक अस्थिरता का प्रतीक भी हो सकता है।

माना जाता है कि आक्रामक पशुओं की तस्वीरें घर के वातावरण में नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती हैं, जिससे घर का संतुलन बिगड़ सकता है।

किन तस्वीरों को माना गया है शुभ?

वास्तु शास्त्र में कुछ पशु-पक्षियों की तस्वीरें अत्यंत शुभ मानी गई हैं। इनमें शामिल हैं:

  • गाय (कामधेनु) – सुख-समृद्धि और शांति का प्रतीक

  • सात दौड़ते घोड़े – प्रगति और सफलता के संकेत

  • हाथी – शक्ति और स्थिरता का प्रतीक

  • कछुआ – दीर्घायु और स्थायित्व

  • हंस – ज्ञान और विवेक

  • मोर – सौंदर्य और सकारात्मक ऊर्जा

इन प्रतीकों को घर में लगाने से धन, समृद्धि, ज्ञान और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में शेर की तस्वीर लगाना शुभ नहीं माना जाता, क्योंकि ये आक्रामक ऊर्जा का प्रतीक है। यदि आप घर में सुख-शांति और समृद्धि बनाए रखना चाहते हैं, तो सकारात्मक और सौम्य प्रतीकों वाली तस्वीरों का चयन करना अधिक लाभकारी माना गया है।

ये भी पढ़ें: 10 मिनट की मॉर्निंग वॉक बदल सकती है आपकी सेहत, नई स्टडी में बड़ा खुलासा

You may also like