देश-विदेश

New York Indian Flag News: न्यूयॉर्क में तिरंगे के कथित अपमान का वीडियो वायरल, किरेन रिजिजू ने दी कड़ी चेतावनी

New York Indian Flag News

New York Indian Flag News: न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन के बाहर भारतीय तिरंगे के कथित अपमान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ये घटना आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के न्यूयॉर्क कार्यक्रम के दौरान हुए विरोध प्रदर्शन से जुड़ी बताई जा रही है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

वीडियो में एक प्रदर्शनकारी द्वारा भारतीय झंडे के साथ कथित तौर पर आपत्तिजनक व्यवहार करते हुए दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। घटना के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं।

किरेन रिजिजू ने जताई नाराजगी

केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने वीडियो शेयर करते हुए घटना की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि RSS, BJP या सरकार की आलोचना करने की आजादी है, लेकिन देश और राष्ट्रीय ध्वज का अपमान स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी है।

गौरतलब है कि, ये मामला ऐसे समय सामने आया है जब मोहन भागवत ने न्यूयॉर्क में भारतीय-अमेरिकी समुदाय और अन्य प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए एकता और विविधता पर जोर दिया था।

ये भी पढ़ें: SIR Draft Voter List 2026: महाराष्ट्र-दिल्ली में SIR की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, कहीं आपका नाम तो नहीं कटा? ऐसे करें तुरंत चेक

You may also like