सर्दियों में ठंड से बचने के लिए हम ऊनी कपड़े पहनते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि शरीर के कुछ हिस्से हमेशा गर्म रहते हैं, चाहे मौसम कितना भी ठंडा क्यों न हो? वहीं कुछ अंग ठंडे होते हैं, खासकर सर्दियों में। तो चलिए जानते हैं कि शरीर का सबसे गर्म अंग (Warmest Organ of the Body) और शरीर का सबसे ठंडा अंग (Coolest Organ of the Body) कौन सा है।
शरीर का सबसे गर्म अंग
हमारा शरीर एक खास प्रक्रिया के जरिए अपने तापमान को संतुलित रखता है, जिसे थर्मोरेगुलेशन (Thermoregulation) कहते हैं। ब्रेन (Brain), हार्ट (Heart), लंग्स (Lungs) और लिवर (Liver) जैसे आंतरिक अंग शरीर के सबसे गर्म अंग माने जाते हैं। इनका तापमान लगभग 37 से 37.8 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। इसे शरीर का कोर टेंपरेचर (Core Temperature) कहते हैं।
कोर टेंपरेचर को स्थिर रखना बहुत जरूरी है क्योंकि यही तापमान शरीर के सभी अंगों को सही तरीके से काम करने में मदद करता है। अगर इस तापमान में थोड़ा भी बदलाव हो जाए, तो स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
सबसे ठंडा अंग कौन सा है?
शरीर के ठंडे अंगों में सबसे प्रमुख आर्मपिट (Armpit) है। आर्मपिट का तापमान आमतौर पर 35.5 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहता है, जो कोर टेंपरेचर से कम होता है। इसके अलावा, बाहरी त्वचा, जैसे हाथ और पैर, का तापमान सर्दियों में 30-32 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। आर्मपिट में अक्सर पसीना आता है, जिससे ये और ठंडा हो सकता है। बाहरी त्वचा का तापमान लंबे समय तक कम रहने से स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है, जैसे ठंड लगना या शरीर का सुन्न होना।
कोर टेंपरेचर में बदलाव का असर
अगर शरीर का कोर टेंपरेचर सामान्य सीमा से बाहर चला जाए, तो ये खतरनाक हो सकता है।
अगर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या इससे ज्यादा हो जाए, तो हाइपरथर्मिया (Hyperthermia) की स्थिति पैदा हो सकती है। इससे ब्रेन और हार्ट पर दबाव बढ़ता है, और गंभीर मामलों में मौत भी हो सकती है। वहीं, अगर तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला जाए, तो हाइपोथर्मिया (Hypothermia) हो सकता है। इस स्थिति में मांसपेशियां कठोर हो जाती हैं और दिल की धड़कन धीमी हो जाती है। ये स्थिति भी जानलेवा हो सकती है।
शरीर को गर्म कैसे रखें?
सर्दियों में बाहरी त्वचा और हाथ-पैर का तापमान कम होने से ठंड लगने का खतरा बढ़ जाता है। शरीर को गर्म रखने के लिए गर्म कपड़े पहनें। अदरक और गर्म पेय का सेवन करें।
नियमित रूप से हल्की एक्सरसाइज करें।
ये भी पढ़ें: क्यों 2024 पिछले 123 सालों में सबसे गर्म साल रहा, क्या रही वजह?