मुंबई

“मुंब्रा को हरे रंग में रंगना है” – BMC चुनाव जीत के बाद AIMIM की सबसे युवा पार्षद सहर यूनुस शेख का बड़ा बयान

सहर यूनुस शेख
Image Source - Web

बृह्नमुंबई महानगरपालिका (BMC) समेत महाराष्ट्र की नगर निगम चुनावों में शानदार प्रदर्शन के बाद AIMIM के नेताओं और कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। इसी बीच मुंब्रा से AIMIM की टिकट पर जीत दर्ज कर सबसे युवा पार्षद बनीं सहर यूनुस शेख का बयान चर्चा में आ गया है।

सहर यूनुस शेख ने अपनी जीत के बाद कहा कि उनका लक्ष्य मुंब्रा को पूरी तरह से “हरे रंग में रंगना” है और आने वाले चुनावों में AIMIM की जीत को और मजबूत बनाना है। उन्होंने दावा किया कि इस चुनाव में जनता ने “मजलिस की ताकत” देख ली है।

अगले चुनाव में और बड़ी जीत का दावा

सहर शेख ने कहा कि अगले 5 साल बाद होने वाले चुनावों में AIMIM पहले से ज्यादा मजबूती के साथ मैदान में उतरेगी। उनके अनुसार, मुंब्रा में हर सीट पर पार्टी के उम्मीदवार जीत हासिल करेंगे। उन्होंने ये भी कहा कि इस चुनाव के जरिए लोगों को AIMIM की राजनीतिक ताकत का एहसास हुआ है।

महाराष्ट्र में AIMIM का मजबूत प्रदर्शन

महाराष्ट्र की 29 नगर निगमों में हुए चुनावों में AIMIM ने इस बार ऐसा प्रदर्शन किया है, जिसने पार्टी को राज्य स्तर पर नई पहचान दी है। सीमित संसाधनों और लगातार आलोचनाओं के बावजूद पार्टी के कुल 126 पार्षद चुने गए हैं। खास बात ये रही कि AIMIM ने 12 नगर निगमों में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है।

किन शहरों में मिली कितनी सीटें?

AIMIM को सबसे बड़ी सफलता छत्रपति संभाजीनगर में मिली, जहां पार्टी ने 33 सीटें जीतीं।
इसके अलावा:

  • BMC में 8 पार्षद

  • मालेगांव में 21

  • नांदेड़ में 14

  • अमरावती में 12

  • धुले में 10

  • सोलापुर में 8

  • नागपुर में 6

  • ठाणे में 5

  • अकोला में 3

  • अहिल्यानगर और जालना में 2-2 सीटें

इन नतीजों के बाद AIMIM को महाराष्ट्र की राजनीति में एक मजबूत ताकत के रूप में देखा जा रहा है।

ये भी पढ़ें: “मैं भिखारी नहीं हूं” – इंदौर के ‘करोड़पति भिखारी’ मांगीलाल मामले में आया नया मोड़

You may also like