देश-विदेश

भोपाल के हाई-प्रोफाइल ट्विशा शर्मा केस में बड़ा खुलासा, CBI ने शुरू की जांच

ट्विशा शर्मा
Image Source - Web

भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में एक नया खुलासा सामने आया है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की FIR में आरोप लगाया गया है कि दिसंबर में शादी के दौरान ट्विशा शर्मा की विदाई के समय उनकी सास और पूर्व जज गिरिबाला सिंह ने 2 लाख रुपये की मांग की थी।

ये आरोप CBI द्वारा दर्ज FIR का हिस्सा है, जिसमें ट्विशा की रहस्यमयी मौत को लेकर दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया है। इस केस में सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के बाद CBI जांच के आदेश दिए थे।

CBI ने संभाली जांच

भोपाल पुलिस से केस अपने हाथ में लेने के बाद CBI ने मामले की जांच तेज कर दी है। एजेंसी की टीम भोपाल पहुंच चुकी है और अलग-अलग पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

CBI ने FIR में दहेज प्रताड़ना और दहेज हत्या से जुड़े गंभीर आरोप शामिल किए हैं। जांच एजेंसी अब शादी के दौरान हुए लेन-देन, परिवार के सदस्यों की भूमिका और घटनाक्रम से जुड़े सबूत जुटाने में लगी हुई है।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद कार्रवाई

ट्विशा शर्मा की मौत के मामले ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं, जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई थी। कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए CBI जांच के निर्देश दिए थे।

अब CBI की एंट्री के बाद इस हाई-प्रोफाइल केस में कई नए खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

ये भी पढ़ें: भारत में इबोला वायरस की दस्तक? युगांडा से लौटी महिला बेंगलुरु में भर्ती, सरकार अलर्ट

You may also like