देश-विदेश

विश्व रक्तदाता दिवस पर RRAP, CARI मुंबई में रक्तदान शिविर का आयोजन

विश्व रक्तदाता दिवस

मुंबई, विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर वर्ली स्थित RRAP, सेंट्रल आयुर्वेद रिसर्च इंस्टीट्यूट (CARI), मुंबई द्वारा वाडिया हॉस्पिटल ब्लड बैंक के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य लोगों में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराने के महत्व को रेखांकित करना था।

गौरतलब है कि RRAP, CARI मुंबई, केंद्रीय आयुर्वेदिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (सीसीआरएएस), आयुष मंत्रालय, भारत सरकार का एक प्रमुख संस्थान है, जो नैदानिक अनुसंधान, जनस्वास्थ्य गतिविधियों और सामुदायिक सेवा के क्षेत्र में कार्यरत है।

विश्व रक्तदाता दिवस

ये रक्तदान शिविर संस्थान के प्रभारी अनुसंधान अधिकारी डॉ. विपिन कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। उन्होंने नागरिकों से स्वेच्छा से रक्तदान करने की अपील करते हुए कहा कि रक्तदान एक ऐसा महादान है, जो किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है।

कार्यक्रम के सफल संचालन में डॉ. कुलदीप चौधरी (रिसर्च ऑफिसर – आयुर्वेद) तथा डॉ. दर्शन सरमलकर (कंसल्टेंट – आयुर्वेद) की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं आरआरएपी, CARI मुंबई के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी आयोजन में सक्रिय सहयोग दिया।
वाडिया ब्लड बैंक की ओर से डॉ. राहुल जैन (ब्लड बैंक प्रभारी) तथा श्रीमती मंगल शिंदे (कम्युनिटी डेवलपमेंट ऑफिसर) उपस्थित रहीं और उन्होंने रक्तदान अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

विश्व रक्तदाता दिवस

शिविर में CARI मुंबई और आर. ए. पोदार मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रक्तदान शिविर के दौरान कुल 54 लोगों ने सफलतापूर्वक रक्तदान कर मानवता की सेवा का संदेश दिया।

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं, स्वयंसेवकों तथा वाडिया हॉस्पिटल ब्लड बैंक की टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायी साबित होते हैं।

ये भी पढ़ें: क्या सचमुच Pandit Nehru की राख खेतों में बिखेरी गई थी? जानिए उनकी वसीयत का ऐतिहासिक सच

You may also like