अमरावती शहर में गैस सिलेंडर चोरी के एक मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।इनका एक गेंग अमरावती में ऑपरेट कर रहा है।
इस कार्रवाई में अब तक कुल 16 सिलेंडर बरामद किए गए हैं, साथ ही चोरी में इस्तेमाल की गई कार भी जब्त की गई है।जबकि जांच में पता चला है कि गैस सिलेंडर के क्रिआईसेस में इस गेंग ने 100 से ज्यादा सिलेंडर चुराए है और उसे ज्यादा दाम में बेच दिया है।
गुन्हे शाखा (क्राइम ब्रांच) की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि चपराशीपुरा क्षेत्र के सुंदरलाल चौक के पास कुछ आरोपी चोरी के सिलेंडर बेचने के लिए आने वाले हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर जाल बिछाया और एक सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार में आए दो संदिग्धों को हिरासत में लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शेख अतीक शेख रऊफ (निवासी बिस्मिल्ला नगर, अमरावती) और मोहम्मद कासीफ मोहम्मद अकबर (निवासी अकोला, वर्तमान में कारंजा) के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों के पास से 16 गैस सिलेंडर और चोरी में इस्तेमाल की गई कार बरामद की है। जब्त किए गए सामान की कुल कीमत करीब 5.31 लाख रुपये बताई जा रही है।
पुलिस की आगे की जांच में आरोपियों ने पशु चोरी के तीन अन्य मामलों में भी अपनी संलिप्तता कबूल की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है।


























