मुंबई

अभिनेत्री ने अश्लील तस्वीरों के लिए अज्ञात व्यक्ति पर दर्ज कराया मामला

अभिनेत्री ने अश्लील तस्वीरों के लिए अज्ञात व्यक्ति पर दर्ज कराया मामला

सोशल मीडिया का लगातार बढ़ता उपयोग कई तरह के सामाजिक अपराधों को भी बढ़ावा दे रहा है। खासकर, महिलाएं अक्सर ऑनलाइन बदसलूकी और उत्पीड़न का शिकार होती हैं। मोर्फिंग तकनीक का उपयोग करते हुए किसी की छवि से छेड़छाड़ करना और फिर उसे सार्वजनिक रूप से साझा करना एक गंभीर अपराध है।

मुंबई में, एक 26 वर्षीय अभिनेत्री ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। आरोप है कि उनकी तस्वीरों से छेड़छाड़ (मॉर्फिंग) करके, एक वीडियो के साथ, उन्हें अश्लील अंदाज़ में सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है। यह मामला 20 मार्च को वर्सोवा पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया था।

पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, अभिनेत्री अंधेरी (पश्चिम) के सेवन बंग्लोज़ इलाके में रहती हैं। 18 मार्च को, सुबह 9.45 बजे, जब उन्होंने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट खोला, तो उन्होंने पाया कि किसी ने ‘samm.mer_’ नामक अज्ञात इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनकी तस्वीरों को अश्लील रूप में डाल कर उन्हें टैग किया गया है। इसके बाद, एक दोस्त ने उन्हें बताया कि उनकी तस्वीरों के साथ इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी भी अपलोड की गई है।

पीड़ित अभिनेत्री के अनुसार, दिसंबर 2023 में भी, उनके एक आपत्तिजनक वीडियो को ‘aqetywol’ और ‘ahanl96’ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट्स पर अपलोड किया गया था। इन सभी घटनाओं के बाद, अभिनेत्री ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (IT Act) की धारा 67 और 67 (ए) के तहत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

पुलिस अपराधी की पहचान करने और उसे पकड़ने के लिए मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- ठाणे: बेवफाई के शक में पति ने पत्नी का घोंटा गला, जर्जर घर में दफनाया शव

You may also like