खेल

भारतीय हॉकी प्लेयर्स को नहीं मिलती है सैलरी, तो कैसे करते हैं कमाई?

भारतीय हॉकी प्लेयर्स
Image Source - Web

भारत और पाकिस्तान के खेल जगत में क्रकेट के बाद जिस खेल की लोकप्रियता सबसे ज्यादा है, उनमें से एक हॉकी भी है। लेकिन आपको जानकर काफी ज्यादा हैरानी होगी कि, भारतीय क्रिकेटरों की तुलना में भारतीय हॉकी प्लेयर्स काफी गरीब होते हैं। उन्हें भारत में हॉकी मैनेज करने वाली संस्था हॉकी इंडिया की ओर से कोई सैलरी नहीं दी जाती है। जी हां, अब जबकि भारतीय टीम ने लागातर 2 ओलंपिक मैडल भी अपने नाम कर लिया है। बावजूद उसके भारतीय क्रिकेटरों की तुलना में भारतीय हॉकी प्लेयर की कमाई काफी कम होती है।

तो कौसे कमाते हैं हॉकी प्लेयर
ऐसे में सवाल ये उठता है कि, अगर भारतीय हॉकी प्लेयर्स को सैलरी नहीं मिलती तो, उनकी कमाई कहां से होती है? तो बता दें कि इन्हें भारत सरकार नौकरी देती है और उसी नौकरी की सैलरी से ये अपना घर चलाते हैं। इसके अलावा खेल में जीतने पर जो इन्हें प्राइज मिलता है, वो भी इनके लिए कमाई का एक जरिया होता है। इनाम के तौर पर भी हॉकी इंडिया खिलाड़ियों को पैसे देती है। पेरिस ओलंपिक में ब्रॉन्ज जीतने पर सभी खिलाड़ियों के लिए 15-15 लाख रुपये इनाम का ऐलान किया गया था।

पाकिस्तानी हॉकी खिलाड़ियों की हालत और बदत्तर
अब जहां तक बात है पाकिस्तान के हॉकी प्लेयर्स की, तो पाकिस्तानी हॉकी खिलाड़ियों की स्थिति भारतीय हॉकी प्लेयर्स की तुलना में और भी ज्यादा खराब है। पूर्व हॉकी प्लेयर और कप्तान अख्तर रसूल के मुताबिक, पाकिस्तान में हॉकी खिलाड़ियों के लिए कोई तय सैलरी नहीं है। टीम कैंप के दौरान उन्हें महज 1-2 हजार रुपए मिलते हैं। सरकारी नौकरी की सुविधा भी समाप्त हो चुकी है, जिससे खिलाड़ी अपने घर के बिजली बिल भी नहीं चुका पाते। विदेश यात्रा पर मिलने वाले तय 150 डॉलर के भत्ते का भी भुगतान नहीं किया जाता। वेल इसपर आपका क्या कहना है, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

ये भी पढ़ें: टेरर टैक्स मांगने वाला चंबल का डकैत गुड्डा गुर्जर: अदालत ने सुनाई उम्रकैद

You may also like

More in खेल