ऑनटीवी स्पेशल

Mandrill: गुस्से में नीला, प्यार में लाल; मैनड्रिल बंदर की हैरान करने वाली कहानी

Mandrill: गुस्से में नीला, प्यार में लाल; मैनड्रिल बंदर की हैरान करने वाली कहानी

Mandrill: द लायन किंग फिल्म का रफीकी याद है? लाल और नीली नाक वाला वो अनोखा बंदर। असल जिंदगी में वो मैनड्रिल बंदर से प्रेरित था, जो दुनिया के सबसे रंगीन बंदरों में से एक है। अफ्रीकी जंगलों में पाए जाने वाले मैनड्रिल की सबसे खास बात है उनका रंग बदलना। जब ये गुस्से में होते हैं या ताकत दिखाते हैं, तो उनका चेहरा और शरीर का कुछ हिस्सा चमकदार नीला या लाल हो जाता है। खासकर नर मैनड्रिल में ये बदलाव साफ दिखता है, जो उनके टेस्टोस्टेरोन हार्मोन से जुड़ा है।

नर मैनड्रिल का नीला रंग उनकी ताकत और प्रभुत्व की निशानी है। जितना गहरा नीला रंग, उतना ही वे प्रभावशाली माने जाते हैं। मादा मैनड्रिल भी नीले रंग वाले नर को ज्यादा पसंद करती हैं। वहीं, गुस्से में इनका चेहरा लाल हो जाता है, जो दुश्मनों के लिए चेतावनी की तरह होता है। ये रंग उनके मूड और ताकत को जाहिर करते हैं।

मैनड्रिल सिर्फ रंगीन ही नहीं, बल्कि बहुत सामाजिक भी हैं। ये सैकड़ों की संख्या में बड़े समूहों में रहते हैं। जंगल में अपना इलाका बचाने, शिकारियों से लड़ने और मादा को आकर्षित करने के लिए उनके रंग बदलने की खूबी बड़ा हथियार है।

पश्चिम-मध्य अफ्रीका के घने जंगलों में रहने वाले मैनड्रिल अब संकट में हैं। इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर ने इन्हें संकटग्रस्त प्रजातियों की सूची में डाला है। इंसानी गतिविधियां और शिकार की वजह से इनकी आबादी कम हो रही है। कई संगठन और सरकारें इनके संरक्षण के लिए काम कर रही हैं, लेकिन इनका घटता संख्या चिंता का बड़ा कारण है।

#MandrillMonkey #ColorfulPrimates #AfricanWildlife #EndangeredSpecies #AnimalFacts

ये भी पढ़ें: Pitru Paksha 2025: पितृपक्ष का पहला श्राद्ध आज, पंचक काल में जानें किनका होता है तर्पण

You may also like