Munawar Faruqui: 27 मार्च, यानी कि आज सुबह करीब 4 बजे मुंबई पुलिस ने मुंबई के फोर्ट इलाके में स्थित सबालन होटल पर रेड की और ‘बिग बॉस’ सीजन 17 के विजेता मुनव्वर फारूकी को अवैध चीजों का सेवन करते हुए पकड़ा। पुलिस ने बार से मुन्नवर फारुखी सहित 14 अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया है।

Image Source – Instagram
महाराष्ट्र में हुक्का पार्लर पर है प्रतिबंध
सूत्रों के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि सबालन होटल में तंबाकु प्रोडक्ट के साथ हुक्का पार्लर चलाया जा रहा है। इसी के बाद पुलिस ने छापेमारी की और मुनव्वर फारूकी और अन्य लोगों को रंगे हाथों पकड़ा। बताया जा रहा है कि पुलिस ने मौके से कुछ अवैध पदार्थ भी बरामद किए हैं, जिनमें गुटका, तंबाकू और हुक्के से जुड़े प्रोडक्ट शामिल हैं। जानकारी हो कि महाराष्ट्र में हुक्का पार्लर पर प्रतिबंध है, लेकिन कई जगहों पर अभी भी अवैध रूप से हुक्का पार्लर चलाए जा रहे हैं।

Image Source – Instagram
हालांकि ये एक जमानती अपराध था, इसी वजह से मुन्नवर फारुकी (Munawar Faruqui) को नोटिस देकर पुलिस ने जाने दिया। फिलहाल MRA पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर पुलिस आगे की जांच में जुट गई है। ये घटना तब हुई है जब मुनव्वर फारूकी ‘बिग बॉस’ जीतने के बाद अपनी लोकप्रियता के चरम पर थे। उनकी गिरफ्तारी उनके करियर के लिए एक बड़ा झटका हो सकती है।

Image Source – Instagram
माता सीता पर दिया था विवादित बयान
गौरतलब है कि आए दिन मुन्नवर फारुकी (Munawar Faruqui) किसी न किसी विवाद में घिरते रहे हैं। यहां तक कि एक बार स्टैंडअप कॉमेडी के वक्त उन्होंने माता सीता को लेकर भी विवादित कमेंट कर दिया था, जिसकी वजह से उन्हें जेल की हवा भी खानी पड़ी थी।

Image Source – Instagram
यही नहीं, जब वो लॉकअप शो में अंजलि अरोड़ा के साथ अफेयर के बाद ये खबर सामने आई कि उनकी पहले से ही शादी हो चुची है। यहां तक की उनका एक बच्चा भी है। इतना ही नहीं, बिग बॉस के बाद उनके पर्सनल लाइफ के कई राज खुले थे, जिनमें एक ये भी था कि वो एक साथ तीन-तीन लड़कियों को डेट कर रहे थे। और तो और, उनमें से दो को तो उन्होंने शादी का प्रस्ताव भी भेजा था। यहां तक कि मुन्नवर ने खुद भी इस बात को एक्सेप्ट किया था। वेल अब मुन्नर का रिश्ता एक और विवाद से जुड़ गया है। वैसे मुन्नवर फारुकी (Munawar Faruqui) को लेकर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
ये भी पढ़ें: Govinda: सेट पर लेट पहुंचने के कारण जब इस दिग्गज एक्टर ने गोविंदा को सरेआम जड़ दिया था थप्पड़