लो जी, दिल्ली में लिकर प्रेमियों के लिए आ गई गुड न्यूज, शराब खरीदने के लिए वहां अब डिजिटल सुविधा की शुरू कर दी गई है। जी हां, दिल्ली राज्य Industrial and Infrastructure Development Corporation ने ‘Delhi Liquor Booking’ नाम से मोबाइल ऐप के जरिए शराब की एडवांस बुकिंग और ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा उपलब्ध कराई है। इसका ऑब्जेक्टिव शराब की दुकानों पर लगने वाली लंबी कतारों को कम करना और ग्राहकों को अपनी पसंद का ब्रांड चुनने में सहूलियत देना है। हालांकि, इस सुविधा में फिलहाल घर पर शराब पहुंचाने की व्यवस्था नहीं है। ग्राहकों को बुकिंग के बाद खुद दुकान पर जाकर ऑर्डर लेना होगा।
208 सरकारी दुकानों पर मिलेगी सुविधा
फिलहाल ऑनलाइन बुकिंग की ये सुविधा 208 शराब की दुकानों पर उपलब्ध है। जानकारी हो कि, दिल्ली में चार Government corporations के तहत 700 से अधिक शराब की दुकानें ऑपरेट होती हैं, लेकिन अभी ये सेवा सभी दुकानों पर लागू नहीं हुई है।
कैसे करें शराब की ऑनलाइन बुकिंग?
खैर, फिरहाल जहां ये सुविधा उपलब्ध है, वहां आप ‘Delhi Liquor Booking’ ऐप के जरिए अपनी पसंद का ब्रांड, बोतल का आकार और मात्रा चुन सकते हैं। इसके बाद उपलब्ध दुकानों में से एक स्टोर का सिलेक्शन कर ऑनलाइन पेमेंट करना होगा।
बुकिंग पूरी होने पर ऐप में एक QR कोड मिलता है। ग्राहक को इसी कोड के साथ चुनी गई दुकान पर जाकर अपना ऑर्डर प्राप्त करना होगा।
48 घंटे के भीतर लेना होगा ऑर्डर
ऑनलाइन भुगतान करने के बाद ग्राहकों को 48 घंटे के भीतर संबंधित दुकान से शराब लेनी होगी। इसलिए बुकिंग करते समय दुकान की उपलब्धता और वहां तक पहुंचने की सुविधा का ध्यान रखना जरूरी है।
फिलहाल ऐप के जरिए केवल अग्रिम बुकिंग और भुगतान किया जा सकता है। होम डिलीवरी की सुविधा उपलब्ध नहीं है।
25 वर्ष से अधिक उम्र के लोग ही कर सकेंगे बुकिंग
इस सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए ग्राहक की उम्र कम से कम 25 वर्ष होनी चाहिए। दिल्ली के आबकारी नियमों के तहत शराब की खरीद पर निर्धारित मात्रा संबंधी सीमाएं भी लागू रहेंगी।
मौजूदा नियमों के अनुसार, एक व्यक्ति अधिकतम 9 लीटर व्हिस्की और 18 लीटर बीयर खरीद सकता है। शराब लेने से पहले बुकिंग रद्द करने का विकल्प भी उपलब्ध है, लेकिन खरीदे या प्राप्त किए जा चुके उत्पादों को लौटाने की सुविधा नहीं है।
क्या ऑनलाइन बुकिंग से मिलेगी राहत?
नई व्यवस्था से ग्राहकों को दुकान पर पहुंचने से पहले उपलब्ध ब्रांड की जानकारी मिल सकेगी। ऑनलाइन भुगतान और QR कोड के इस्तेमाल से बिलिंग काउंटर पर लगने वाला समय कम करने में भी मदद मिल सकती है।
हालांकि, ग्राहकों को शराब लेने के लिए निर्धारित दुकान पर खुद जाना होगा। फिलहाल यह सुविधा सीमित दुकानों पर उपलब्ध है और इसके विस्तार का फैसला ग्राहकों की प्रतिक्रिया के आधार पर किया जा सकता है।
महत्वपूर्ण बात: दिल्ली में ये सुविधा शराब की ऑनलाइन बुकिंग के लिए है, होम डिलीवरी के लिए नहीं। ऑर्डर करने से पहले ऐप पर संबंधित दुकान की उपलब्धता और लागू नियमों की जांच जरूर करें।
ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र में पानी की किल्लत के बीच राहत की उम्मीद, गुजरात के उकाई डैम से मिलेगा 5 TMC पानी























