देश-विदेशमनोरंजन

Lok Sabha Election 2024 में कंगना रनौत को जीत पर सिर्फ एक बॉलीवुड एक्टर ने दी बधाई

Lok Sabha Election 2024
Image Source - Web

Lok Sabha Election 2024: इसबार के लोकसभा चुनाव में बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत पर हर किसी की नजर थी। जब वो जीतीं, तो उनके चाहने वालों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा, लेकिन बॉलीवुड की सुपर सक्सेसफुल एक्ट्रेस के लिए किसी बॉलीवुड सितारों की ओर से बधाई का कोई पोस्ट नहीं आया, सिवाय एक के।

जानकारी हो कि हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से चुनाव लड़ रही बीजेपी उम्मीदवार कंगना रनौत ने 74755 वोचों के मार्जिन से जीत हासिल की है। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह को हराया है। जहां एक तरफ कंगना रनौत ने 537022 वोट हासिल किया, तो वहीं विक्रमादित्य सिंह को महज 462267 वोट ही प्राप्त हुए।

कंगना रनौत की जीत पर सिर्फ एक बॉलीवुड एक्टर ने दी बधाई
कंगना रनौत की जीत का जश्न उनके हर चाहने वाले मना रहे हैं, लेकिन बॉलीवुड इंडस्ट्री से सिर्फ अनुपम खेर ने कंगना को जीत की बधाई दी है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है कि, “आप रॉकस्टार हैं। आपकी जर्नी इंस्पायर करने वाली हैं। आपके लिए और मंडी के लोगों के लिए बहुत खुश हूं। आपने साबित किया है कि अगर कोई फोकस के साथ अपना काम करे तो कुछ भी हो सकता है। जय हो!”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

 इन बॉलीवुड सितारों ने भी लड़ा लोकसभा का चुनाव
राज बब्बर – बॉलीवुड के जाने माने एक्टर राज बब्बर भी कांग्रेस की ओर से हरियाणा सीट पर चुनावी मैदान में थे। हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। इस सीट पहर बीजेपी उम्मीदवार राव इंद्रजीत सिंह ने जीत हासिल की है।

हेमा मालिनी – ड्रीम गर्ल के नाम से फेमस बॉलीवुड एक्ट्रेस हेमा मालिनी भी लोकसभा चुनाव लड़ रही थीं। वो बीजेपी की उम्मीदवार हैं और उन्होंने मथुरा से अपना पर्चा भरा था। खुशी की बात है कि 2024 के इस चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मुकेश धनगर को हराया है। तीसरी बार चुनावी मैदान में उतरी हेमा मालिनी को कुल 510064 वोट मिले थे।

शत्रुघ्न सिन्हा- पश्चिम बंगाल के आसनसोल सीट से जाने माने फिल्म एक्टर शत्रुघन सिन्हा ने भी जीत हासिल की है। ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार थे। उन्होंने बीजेपी के सुरेन्द्रजीत सिंह अहलूवालिया को हराया है।

इनके अलावा मेरठ से अरुण गोविल ने जीत दर्ज की है। तो मनोज तिवारी भी दिल्ली से जीते हैं। तो वहीं भोजपूरी सुपरस्टार पवन सिंह को हार का मुंह देखना पड़ा है। जबकि रवि किशन को जनता ने जीत दिलाई है। वहीं भोजपूरी के ही जाने माने एक्टर निरोहुआ को हार का सामना करना पड़ा है। इनके अलावा केरल के त्रिशूर से बीजेपी उम्मीदवार एक्टर सुरेश गोपी को भी जीत मिली है।

ये भी पढ़ें: Maharashtra Election Result 2024: महाराष्ट्र की किस सीट पर किसकी हुई जीत और किसकी हार, यहां देखें पूरी लिस्ट

 

 

You may also like