Maharashtra Election Result 2024: लोकसभा चुनाव के परिणाम आ चुके हैं। इस बार महाराष्ट्र में पिछली बार की तुलना में इस बार इंडिया गठबंधन प्रदर्शन काफी बेहतर रहा है, जबकि एनडीए को झटका लगा है। दरअसल महाराष्ट्र में एनडीए को सिर्फ 17 सीटों पर जीत हासिल हुई है, जबकि कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और शरद पवार गुट वाली एनसीपी ने मिलकर 30 सीटों पर जीत दर्ज की है। बीजेपी को 48 सीटों में से 9 सीटें, एकनाथ शिंदे की शिवसेना को 7 सीटें और अजित पवार की एनसीपी ने 1 सीट हासिल की है। तो वहीं कांग्रेस को 13 सीटें, शिवसेना (यूबीटी) को 9 सीटें और शरद पवार गुट की एनसीपी ने 8 सीटें अपने नाम की है।
किस सीट पर किसकी हुई हार और किसकी जीत?
- मुंबई नॉर्थ सीट पर कांग्रेस के भूषण पाटिल को हराकर बीजेपी के पियूष गोयल ने जीत हासिल की है।
- मुंबई के साउथ सेंट्रल सीट पर सीएम शिंदे गुट वाली शिवसेना के राहुल शेवाले को यूबी शिवसेना के अनिल देसाई ने हार का मुंब दिखाया है।
- जलगांव सीट पर बीजेपी की स्मिता वाघ को जीत मिली है। उन्होंने शिवसेना यूबीटी के करन बालासाहेब पाटिल पवार को हराया है।
- धुले सीट पर बीजेपी के सुभाष भामरे को कांग्रेस की शोभा बच्छाव ने हार का मुंह दिखाया है।
- औरंगाबाद (संभाजीनगर) सीट पर AIMIM इम्तियाज जलील को हराकर शिवसेना के संदीप्पनराव भुमरे ने जीत हासिल की है।
- अहमदनगर सीट पर बीजेपी के डॉ. सुजय राधाकृष्ण पाटिल को एनसीपी शरद गुट के लंके ने हरा दिया है।
- शिरूर सीट पर शरद गुट एनसीपी के अमोल कोल्हे ने एनसीपी के अदलराव शिवाजी दत्तात्रेय को हराया है।
- बारामती सीट पर अजित पवार गुट के एनसीपी की सुनेत्रा पवार को हार का मुंह देखना पड़ा है, जबकि यहां पर शरद पवार गुट के एनसीपी की सुप्रिया सूले जीत अपने नाम की है।
- पुणे सीट पर बीजेपी के मुरलीधर किशन मोहेल को जीत मिली है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी रविंद्र धांगेकर को हराया है।
- रायगढ़ सीट पर शिवसेना यूबीटी के अनंत गीते को एनसीपी के सुनील तटकरे ने हराया है।
- मुंबई नॉर्थ सेंट्रल सीट पर कांग्रेस की वर्षा गायकवाड़ ने बीजेपी के उज्वल निकम को हरा दिया है।
- मुंबई नटर्थ ईस्ट सीट पर बीजेपी के मिहिर कोटेचा को हराकर शिवसेना यूबीटी के संजय दीना पाटिल ने जीत हासिल की है।
- जालना सीट पर कांग्रेस के डॉ. कल्याण काले को जीत मिली है। उन्होंने बीजेपी के राव साहेब दानवे को हराया है।
- हातकणंगले सीट पर शिवसेना के धैर्यशील माने ने जीत दर्ज की है। उन्होंने शिवसेना यूबीटी के सत्यजीत पाटिल को हराया हैय़
- भिवंडी सीट पर एनसीपी शरद पवार गुट के सुरेश उर्फ बाल्या माम म्हात्रे ने बीजेपी के कपिल पाटिल को हराकर जीत अपने नाम की है।
- पालघर सीट पर बीजेपी के डॉ. हेमंत सावरा की जीत हुई है। उन्होंने शिवसेना यूबीटी के भारती कामडी को हराया है।
- नासिक सीट पर शिवसेना यूबीटी के राजाभाऊ वाजे ने शिवसेना के हेमंत गोडसे को हराया है।
- मुंबई नॉर्थ वेस्ट सीट पर शिवसेना यूबीटी के अमोल कीर्ति को हराकर शिंदे गुट की शिवसेना के रवींद्र वायकर ने जीत हासिल की है।
- डिंडोरी सीट पर एनसीपी शरद पवार गुट के भास्कर भागरे को जीत मिली है। उन्होंने बीजेपी के भारती प्रवीण पवार को हराया है।
- रत्नागिरी-सिंघदुर्ग सीट पर बीजेपी के नारायण राणे जीते हैं। उन्होंने शिवसेना यूबीटी के विनायक राउत को हराया है।
- मावल सीट पर शिवसेना के श्रीरंग अप्पा वारणे ने जीत दर्ज की है। उन्होंने शिवसेना यूबीटी के संजोग वाघेरे पाटिल को हराया है।
- सतारा सीट पर उदयनराजे भोसले ने जीत दर्ज की है। उन्होंने एनसीपी शरद गुट के शशिकांत शिंदे को हराया है।
- सांगली सीट पर बीजेपी के संजय दादा पाटिल को हराकर निर्दलीय विशाल पाटिल ने जीत दर्ज की है।
- परभणी में शिवसेना यूबीटी के संजय जाधव ने आरएसपी के महादेव जानकर को हार का मुंह दिखाया है।
- नांदेड़ सीट पर कांग्रेस के वसंत चव्हाण की जीत हुई है। उन्होंने बीजेपी के प्रताप राव पाटिल चिखलिकर को हराया है।
- हिंगौली सीट से शिवसेना यूबीटी के नागेश पाटिल आष्टीकर ने जीत हासिल की है। उन्होंने शिवेसना के बाबूराव कदम को हराया है।
- यवतमाल-वाशिम सीट पर शिवसेना यूबीटी के संजय देशमुख ने शिवसेना राजेश्री पाटिल को हराया है।
- चंद्रपुर सीट से कांग्रेस के प्रतिभा धानोकर को जीत मिली है। उन्होंने बीजेपी के सुधीर मुनगंटीवार को हराया है।
- गढ़चिरौली-चिमूर सीट पर डॉ नामदेव दसाराम किरशन ने बीजेपी के अशोक नेते को हराया है।
- भंडारा-गोंदिया सीट पर कांग्रेस के डॉ. प्रशांत पडोले को जीत मिली है। उन्होंने बीजेपी के सुनील मेंधे को हराया है।
- नापुर में कांग्रेस के विकास ठाकरे को हराकर नितिन गडकरी ने जीत हासिल की है।
- रामटेक सीट से कांग्रेस के श्याम कुमार बार्वे ने शिवसेना के राजू पारवे को मात दी है।
- कोल्हापुर सीट पर कांग्रेस के छत्रपति शाहूजी महाराज ने जीत दर्ज की है। उन्होंने संजय मांडलिक को हराया है।
- नंदुरबार सीट पर कांग्रेस के एडवोकेट गोवाल पाडवी को जीत हासिल हुई है। उन्होंने बीजेपी की डॉ. हिना गावित को हराया है।
- ठाणे सीट से शिवसेना के नरेश म्हस्के को जीत मिली है। उन्होंने शिवसेना यूबीटी के राजन विचारे को हराया है।
- कल्याण सीट पर शिवसेना के श्रीकांत शिंदे को जीत मिली है। उन्होंने शिवसेना यूबीटी के वैशाली दरेकर को हराया है।
- वर्धा सीट पर शरद पवार गुट के एनसीपी के अमर काले ने बीजेपी के रामदास तडस को शिकस्त दी है।
- अमरावती सीट पर कांग्रेस के बलवंत सिंह वानखड़े ने बीजेपी की नमनीत राणा को हराया है।
- अकोला सीट पर बीजेपी के अनुप धोत्रे को जीत मिली है। उन्होंने कांग्रेस के अभय काशीनाथ पाटिल को हराया है।
- बुलढ़ाना सीट पर शिवसेना के प्रतापराव गणपत राव जाधव को जीत मिली है। उन्होंने शिवसेना यूबीटी के खेडेकर को हराया है।
- रावेर सीट पर बीजेपी रे रक्षा खडसे ने शरद पवार गुट के एनसीपी से श्रीराम पाटिल को हराया है।
- मुंबई साउथ सीट पर शिवसेना यूबीटी के अरविंद सावंत ने शिवसेना की यामिनी जाधव को हार का मुंह दिखाया है।
- माढा सीट पर एनसीपी शरद गुट के मोहिते पाटिल धैर्यशील राजसिंह ने जीत हासिल की है।
- सोलापुर सीट पर बीजेपी के राम सतपुते को हराकर कांग्रेस के प्रणीति शिंदे ने जीत हासिल की है।
- लातूर सीट पर बीजेपी के सुधाराम श्रृंगारे को कांग्रेस के डॉ. शिवाजी राव कालगे ने शिकस्त दी है।
- उस्मानावाद सीट पर शिवसेना यूबीटी के ओमराजे निंबालकर को जीत मिली है। उन्होंने एनसीपी की अर्चनी पाटिल को हराया है।
- बीड सीट पर बीजेपी की पंकजा मुंडे को जीत मिली है। उन्होंने एनसीपी शरद गुट के बजरंग सोनवणे को हराया है।
- शिरडी सीट पर शिवसेना यूबीटी के भाऊ भाई वाघचौरे को जीत मिली है। उन्होंने शिवसेना के सदाशिव लोखंडे को हराया है।
ये भी पढ़ें: 2024 में क्या शिंदे सेना का होगा घर वापसी?