कोकण नगर गोविंदा पथक का कमाल: मुंबई के जनमानस और पूरे महाराष्ट्र के लिए गर्व का पल है। कोकण नगर गोविंदा पथक ने इतिहास रचते हुए 10 थर (स्तरों) का विशाल मानव पिरामिड बनाकर नया विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने जय जवान गोविंदा पथक का पुराना रिकॉर्ड तोड़कर एक नई ऊंचाई छू ली है।
असफलता से सफलता तक का सफर
ये जीत सिर्फ एक रिकॉर्ड नहीं, बल्कि संघर्ष, साहस और अटूट जज़्बे की कहानी है। साल 2022 में जय जवान गोविंदा टीम ने भी 10 परतों का पिरामिड बनाने की कोशिश की थी, लेकिन आखिरी क्षणों में वे असफल हो गए। उस नाकामी के बाद आज जब कोकण नगर की टीम ने ये करिश्मा कर दिखाया, तो पूरा मैदान तालियों और उत्साह के नारों से गूंज उठा।
पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा
जानकारी हो कि, 2012 में जय जवान गोविंदा पथक ने 9 थर का पिरामिड बनाकर 44 फीट की ऊंचाई हासिल की थी। वो उस समय का विश्व रिकॉर्ड था, जिसने गोविंदा महोत्सव को नई पहचान दी थी। लेकिन अब, 2025 में कोकण नगर गोविंदा पथक ने उसे पीछे छोड़ते हुए दुनिया के सामने महाराष्ट्र की परंपरा और सामूहिक शक्ति की मिसाल पेश की है।
सिर्फ खेल नहीं, भावनाओं का संगम
गोविंदा महोत्सव केवल एक खेल नहीं, बल्कि भरोसे, धैर्य और टीमवर्क का प्रतीक है। जब बच्चे से लेकर युवा और बुजुर्ग तक इस पिरामिड का हिस्सा बनते हैं, तो ये केवल ऊंचाई नापने का प्रयास नहीं रहता, बल्कि विश्वास और संस्कृति की जीत बन जाता है।
कोकण नगर गोविंदा पथक की ये जीत हर उस सपने को सच करती है, जिसमें कठिनाइयों के बावजूद हार न मानने का हौसला छिपा होता है। ये सिर्फ एक विश्व रिकॉर्ड नहीं, बल्कि मुंबई और महाराष्ट्र की धड़कन का प्रतीक है।
ये भी पढ़ें: ऑनलाइन दूध मंगाना पड़ा भारी: मुंबई की महिला के खाते से उड़ गए 18.5 लाख रुपये